
PAK vs BAN: कब, कहां फ्री में देख सकते हैं मैच? जानें पूरी डिटेल्स
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
Champions Trophy 2025 PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी हैं। आज ये दोनों टीमें अपना-अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने वाली है। दोनों टीमों को टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ये मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी। जहां आप फ्री में इस मैच को देख सकते हैं।
दोनों टीमें इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर अपने अभियान को समाप्त करना चाहेगी। दोनों टीम अभी तक इस टूर्नामेंट मे एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। पाकिस्तान की टीम महज 6 दिन के अंदर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जिसके चलते मेजबान को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…..
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: