
Video: बुध के कारण इस राशि के परिवार में बढ़ेगा तनाव, कारोबार-निवेश में जोखिम लेने से बचें!
Edited By Nidhi Jain

Edited By Nidhi Jain
ग्रहों के राजकुमार बुध को शास्त्रों में त्वचा, कारोबार, बुद्धि और गणित का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें बहुत ही कम समय में कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है। इसके अलावा व्यक्ति की त्वचा भी अच्छी रहती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत नहीं होती है, उन्हें जीवन में ढेरों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल माह में वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में बुध ग्रह नीच की स्थिति में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण उन्हें पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।
इस दौरान घर का मुखिया सावधानीपूर्वक परिवार का संचालन करें और बिल्कुल भी किसी के साथ पक्षपात न करें। साथ ही अपनी वाणी पर संयम रखें। मां की सेहत का ध्यान रखें और पिता के साथ मतभेद न होने दें। इसके अलावा छोटी-छोटी गलतफहमियों को नजरअंदाज करेंगे, तो अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से घर में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो बातचीत करने की कोशिश करें। उम्मीद है कि विवाद सुलझ जाएगा।
अप्रैल माह में वृषभ राशि के जातक कारोबार और निवेश में जोखिम न उठाएं। पैसे कमाने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं। नहीं तो पैसे फंस सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य अप्रैल माह में कैसा रहेगा, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: 12 अप्रैल को इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! चंद्र-मंगल करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: