Hanuman Jayanti 2025: 12 अप्रैल को इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! चंद्र-मंगल करेंगे गोचर

साल 2025 में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ दिन चंद्र और मंगल देव गोचर करेंगे, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में किन तीन राशियों के जातकों को खुशखबरी मिलने की संभावना है।

Hanuman Jayanti 2025

हनुमान जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!

ज्योतिष दृष्टि से 12 अप्रैल 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन चंद्र और मंगल देव गोचर करेंगे। ग्रह गोचर के अलावा इस शुभ दिन हनुमान जन्मोत्सव यानी हनुमान जयंती का भी पर्व मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 यानी हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रात: काल 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल देव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल गोचर के बाद शाम में 6 बजकर 7 मिनट पर चंद्र देव चित्रा नक्षत्र में कदम रखेंगे। चलिए जानते हैं हनुमान जयंती पर चंद्र और मंगल की कृपा से किन-किन राशियों के जातकों को खास फायदा होने वाला है।

ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव

वृषभ राशि

हनुमान जयंती के शुभ दिन वृषभ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। रिश्तों में स्थिरता आएगी और घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। व्यापारियों की कुंडली में धन प्राप्ति का योग है। लंबे समय से अटकी पेमेंट जल्द क्लियर हो जाएगी। हाल ही में जिन लोगों की नौकरी लगी है, उनका प्रमोशन हो सकता है।

कर्क राशि

आने वाला समय कर्क राशि के जातकों के हित में रहेगा। जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। कपल के रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। घरवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। साझेदारों को कारोबार में मोटा मुनाफा होगा। नौकरी कर रहे जातकों का किसी बढ़िया जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। उम्मीद है कि 12 अप्रैल 2025 से पहले उम्रदराज जातकों की खराब सेहत में सुधार होगा।

धनु राशि

हनुमान की विशेष कृपा से धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से अटकी पेमेंट मिल जाएगी, जिसके बाद कारोबारी वर्ग आसानी से कर्ज के पैसे चुका देंगे। करियर में प्रगति होगी। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनते चले जाएंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बरकरार रहेगा। कोर्ट में यदि पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके हित में आ सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ