Singh Rashifal 2025
विज्ञापन

Video: बुध-बृहस्पति और मंगल की कृपा से बढ़ेगी इस राशिवालों की आमदनी, वाहन खरीदने का भी है योग

Singh Rashifal 2025: सितंबर माह में सिंह राशिवालों के ऊपर बुध ग्रह, बृहस्पति ग्रह और मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहेगी, जिसके कारण उन्हें लाभ होने के योग हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सिंह राशि के राशिफल और सितंबर माह के उपायों के बारे में।

Singh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह, बृहस्पति ग्रह और मंगल ग्रह का खास महत्व है। बुध को जहां बुद्धि, तर्क शक्ति, संचार, गणित, लेखन और व्यापार का दाता माना जाता है, वहीं बृहस्पति को ज्ञान, विवाह, शिक्षा, संतान, धन, धर्म, और समृद्धि का दाता माना जाता है, जबकि मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और रक्त का दाता माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सितंबर माह इन तीनो ग्रहों की विशेष कृपा सिंह राशिवालों को प्राप्त होगी। बृहस्पति के एकादश भाव में रहने के कारण आमदनी स्थिर रहेगी। साथ ही पुराने निवेश से लाभ होगा। मंगल की कृपा से धन लाभ भी हो सकता है।

खासकर, 13 सितंबर 2025 के बाद आर्थिक फैसलों में सुधार होगा। इसके अलावा वाहन खरीदने का भी योग है। यदि इस दौरान आप यात्रा करते हैं तो उससे भी लाभ होगा। अन्य ग्रहों के प्रभाव के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ