---विज्ञापन---

Religion angle-right

9.09.2025 को मंगल की शक्तिशाली ऊर्जा से बना रहेगा अनहोनी का खतरा, जानें उपाय और सावधानियां

9.09.2025 Prediction: धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से 9 सितंबर 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन मंगल ग्रह की ऊर्जाएं काफी एक्टिव रहेंगी। ऐसे में देश-दुनिया में नकारात्मक बदलाव आने की संभावना ज्यादा है। चलिए जानते हैं 9.09.2025 दिन के महत्व, उपायों और सावधानियों आदि के बारे में।

---विज्ञापन---

9.09.2025 Prediction: सेहत, कामकाज, करियर और रिश्ते आदि के लिहाज से साल 2025 कई लोगों के लिए शुभ नहीं है। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्योतिष दृष्टि से देखें तो इस वर्ष अनहोनी घटनाओं के घटने के पीछे सबसे बड़ा कारण मंगल ग्रह है। दरअसल साल 2025 मंगल का वर्ष है। जब आप 2+0+2+5 को जोड़ेंगे तो 9 आएगा। अंक शास्त्र के अनुसार, 9 नंबर के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, शक्ति, बिजली, भूमि, खून और युद्ध का कारक माना जाता है। इसलिए इस साल आए-दिन वैश्विक स्तर पर लड़ाई-झगड़े की खबर, बार-बार करंट लगना, जमीन का खिसकना या अचानक हिलना यानी भूकंप और अनहोनी घटनाओं की खबर सुनने को मिल रही है।

इसके अलावा इस साल कई तिथियां ऐसी हैं जिन्हें बेहद अशुभ माना जा रहा है। ऐसी ही एक अशुभ तारीख 9.09.2025 है। इस दिन कई अनहोनी घटनाओं के होने की संभावना है। चलिए जानते हैं 9.09.2025 पर अनहोनी घटना होने के कारण और बचाव के उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

9.09.2025 का धार्मिक और ज्योतिष महत्व

खगोलीय दृष्टि से 9.09.2025 का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन तीन 9 का संयोग बन रहा है। इस दिन 9 तारीख है और नौवां महीना है। वहीं, जब 9+0+9+2+0+2+5 को जोड़ेंगे तो 9 आएगा। इसके अलावा इस दिन वार मंगलवार है, जो कि हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित होता है। अंक शास्त्र में मंगल को 9 नंबर का स्वामी माना जाता है। ऐसे में 9.09.2025 को मंगल ग्रह की ऊर्जाएं काफी एक्टिव रहेंगी।

जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होगी या जिनके ऊपर मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ रहा होगा, उनके साथ अनहोनी घटनाएं घट सकती हैं। इसी के साथ प्रकृति में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, कुछ उपायों को करके मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Hair on Ears: कानों पर घने और उलझे बाल हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

9.09.2025 को बरतें ये सावधानियां

  • अकेले घर से बाहर न जाएं।
  • किसी से झगड़ा न करें।
  • जल्दबाजी में कोई काम न करें।
  • सेहत का खास ध्यान रखें।
  • बाल, नाखून और दाढ़ी न काटें।
  • किसी से पैसे उधार न लें और न ही दें।
  • निवेश करने से बचें।
  • नुकीली चीजें न खरीदें।
  • तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • अकेले यात्रा करने से बचें।

9.09.2025 को जरूर करें ये उपाय

  • हनुमानजी की पूजा करें।
  • व्रत रखें।
  • लाल रंग की चीजों का दान करें।
  • मंगल मंत्र का जाप करें।
  • शारीरिक व्यायाम करें।
  • घर से निकलने से पहले गुड़ खाएं।
  • लाल रंग के कपड़े धारण करें।

ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: 7 सितंबर से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगेगा चंद्र ग्रहण

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 07, 2025 09:42 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola