Amit Shah
विज्ञापन

Video: बिहार चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा क्यों खास, कैसे बनेगी जीत की राह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बीजेपी के कई नेता पहुंचेंगे। अमित शाह 2 दिन तक बिहार रुकेंगे, सीएम नीतीश कुमार के साथ भी उनकी मीटिंग होगी। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसको लेकर शाह एनडीए के नेताओं से चर्चा करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वे एनडीए के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। बिहार में कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि शाम को 7 बजकर 45 मिनट पर शाह पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां पार्टी के नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद अमित शाह बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे, जहां विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद देर रात को ही पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग होगी।

रविवार को अमित शाह पटना में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद गोपालगंज में रैली के लिए रवाना होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम हाउस में एक बैठक भी होगी, जिसमें अमित शाह शामिल होंगे। बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और दूसरे एनडीए नेता भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी। अमित शाह का दौरा क्यों खास माना जा रहा है? जानने के लिए देखते हैं ये विशेष रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ