former Pm Sheikh Hasina
विज्ञापन

Video: ICT ने शेख हसीना पर लगाए कौन से 5 गंभीर आरोप? लिस्ट में और भी नाम शामिल

Video: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब ऑफिशियली उन पर 5 गंभीर आरोप तय किए जा चुके हैं। यह आरोप ICT ने तय किए हैं, जिसमें उनके साथ दो लोगों के नाम और शामिल हैं।

Video: इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने शेख हसीना पर शिकंजा करते हुए आरोप तय किए हैं। इससे पूर्व पीएम की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ कुल 5 आरोप तय किए हैं। उन पर मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप लगे हैं। हसीना के अलावा देश के पूर्व ग्रह मंत्री असदुज्जमा खान कमाल और चौधरी अब्दुल्ला अल मामून को सह आरोपी बनाया गया है। इस मुकदमे की सुनवाई अब 3 अगस्त 2025 से शुरू की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चौधरी अब्दुल्ला अल मामून अपना जुर्म कबूल कर चुके हैं। उन्होंने सरकारी गवाह बनने के लिए याचिका भी दाखिल कर दी है। हसीना के खिलाफ 5 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें 1400 लोगों की हत्या और सरकारी ताकतों का गलत इस्तेमाल करना भी शामिल है। इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ