Akhilesh Yadav on Independence day
विज्ञापन

Video: 'दूसरे देश भारत को धमकी दे रहे…', स्वतंत्रता दिवस पर अखिलेश का BJP पर हमला

Video: अखिलेश यादव ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि ‘मैं पूरे प्रदेश और देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जहां 15 अगस्त को पूरा देश खुशियां मना रहा है। वहीं, आज के दिन उन तमाम शहीदों को याद किया जा रहा है।

Video: सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते नजर आते हैं। आज 15 अगस्त के मौके पर अखिलेश यादव ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन जवानों की शहादत से हमें आजादी मिली है, उनको भी याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद के साथ लाखों लोगों ने इस देश को आजादी दिलाने में अपनी जान की भी परवाह नहीं की।’ साथ ही अखिलेश ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज के दिन ये अपील करना चाहता हूं कि 15 अगस्त को तो BJP वाले झूठ न बोलें।

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि हमारा किसान खुशहाल हो, नौजवान को नौकरी, रोजगार मिले। हम सबका जीवन सम्मान के साथ बीते।’ उन्होंने कहा कि ‘देशों से मुकाबला कर करके अपने देश को सबसे आगे बढ़ाना है।’ वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ