INDIA Alliance March

Video: अखिलेश यादव का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ पुलिस को छोड़ा पीछे

Video: दिल्ली में विपक्ष के मार्च में बवाल हो गया। पुलिस ने ज्यादातर सांसदों को हिरासत में ले लिया है। इसमें अखिलेश यादव भी शामिल हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद से ही वह एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगे हैं।

Video: राहुल गांधी ने वोट चोरी मामले और SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। हालांकि, इनका ये मार्च पूरा होने से पहले ही रोक दिया गया। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया है। इसके पहले अखिलेश यादव का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनको पुलिस बैरिकेड पर चढ़ते देखा गया। इसके बाद से ही अखिलेश एक्स पर ट्रेंड करने लगे। उनको हिरासत में लेने का उनके समर्थक विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आज सारे विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के दफ्तर जा रहे थे। उन्हे रास्ते में ही पुलिस ने रोकने की कोशिश की। जिसके बाद अखिलेश यादव ने बैरिकेड के ऊपर चढ़कर पुलिस को ही पीछे छोड़ दिया। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ