
चुनाव वहीं लड़ेंगे, जहां हमें वोट मिलेंगे... महाराष्ट्र चुनाव से पहले MVA को अखिलेश की दो टूक
Edited By Sakshi Pandey

Edited By Sakshi Pandey
Akhilesh Yadav Maharashtra MVA: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव महाराष्ट्र के चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच रस्साकसी की खबरें सामने आ रही थीं। मगर अब अखिलेश ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अखिलेश का कहना है कि चुनाव वहीं से लड़ेंगे, जहां हमें वोट मिलेंगे। राजनीति में त्याग की कोई जगह नहीं होती। चुनाव कहां से लड़ना है, यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। हमारी पहली कोशिश गठबंधन में बने रहने की होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि संगठन इसीलिए काम कर रहा है, जिससे गठबंधन को नुकसान न हो। अखिलेश यादव ने बेशक MVA में सीट शेयरिंग पर चुप्पी तोड़ दी है, मगर सपा को इस चुनाव में कितनी सीटें मिलने वाली हैं? इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। महाराष्ट्र में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। देखें पूरा वीडियो…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: