cricket News - 2025-11-13T192302.317
विज्ञापन

IPL 2026: संजू-जडेजा समेत 7 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं ट्रेड, रिटेंशन से पहले होगा बड़ा उलटफेर!

Sanju Samson: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों में बदलाव होने हैं. मिनी ऑक्शन से पहले कई फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों को रिटेन भी कर चुकी हैं. आगामी सीजन से पहले संजू सैमसन सीएसके में और रवींद्र जडेजा राजस्थान में जा सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों के अलावा 5 ऐसे भी स्टार्स हैं, जो ट्रेड के जरिए दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं.

Sanju Samson: आईपीएल 2026 को लेकर फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. कई टीमों ने अपने दल में खिलाड़ियों को शामिल करना भी शुरू कर दिया है. आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा को लेकर ट्रेड होने की खबर सबसे ज्यादा चर्चा में है. संजू सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं, जबकि जडेजा राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. हालांकि संजू और जडेजा समेत कुल 7 खिलाड़ी आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड हो सकते हैं. माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी एलएसजी या दिल्ली कैपिटल्स में जा सकते हैं. इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे भी सीएसके से अलग होकर राजस्थान का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से लखनऊ में जा सकते हैं. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर 13 नवंबर को एलएसजी से मुंबई इंडियंस में आ चुके हैं. एमआई ने 2 करोड़ रुपये में शार्दुल को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ