Cricket News - 2026-06-07T191419.882
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत के इन 5 खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान का किया बंटाधार, दूसरे दिन लगभग तय हुई मेहमान टीम की हार!

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खेल के दूसरे दिन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल 7 जून को खत्म हो गया. 5 भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन शानदार खेल दिखाया. अपना डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी की और 15.5 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल कर लिए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार स्पेल की. उन्होंने 7 ओवर में 27 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल कर लिया.

इसके अलावा ऋषभ पंत ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की और 121 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने भी दूसरे दिन अर्धशतक जमाया. उन्होंने 68 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 12 गेंदों में 22 रन बनाए. भारत के ये 5 खिलाड़ी अफगानिस्तान पर दूसरे दिन हावी रहे. भारत ने पहली पारी में 127 ओवर में 564 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में अफगानिस्तान पहले ही दिन 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बना चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ