Year Ender 2023: बॉलीवुड के इन आठ Songs ने साल 2023 में मचाया धमाल, बीट पर झूमा दर्शकों का दिल

Year Ender 2023: इस साल हिंदी सिनेमा में फिल्मों के कई गाने बहुत मशहूर हुए हैं, जो कि साल भर तक चर्चा में रहे हैं। तो चलिए आपको उन गानों की याद दिलाते हैं।

Year Ender 2023

image credit: News 24

विज्ञापन

Year Ender 2023: संगीत मनोरंजन की वह खास कड़ी है, जिसके बिना सिनेमा की दुनिया अधूरी मानी जाती है। संगीत खुशी में, दुख में, प्यार जताने और हर मौके पर सुना जाता है और संगीत की कोई सरहद नहीं होती है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी गाने सुनना लोग पसंद करते हैं, लेकिन बॉलीवुड के गानों की दुनियाभर में धूम है। लोग कहीं भी हों लेकिन ये गाने सुनने से नहीं चूकते हैं। इस साल हिंदी सिनेमा में फिल्मों के कई गाने बहुत मशहूर हुए हैं, जो कि साल भर तक चर्चा में रहे हैं। तो चलिए आपको उन गानों की याद दिलाते हैं।

बेशरम रंग

विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग बहुत चर्चा में रहा था। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसको लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस वजह से भी कहीं न कहीं यह गाना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा था।

शो मी द ठुमका

विज्ञापन

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन इस फिल्म का गाना शो मी द ठुमका भी लोगों ने खूब सुना है।

फिर और क्या चाहिए

विज्ञापन

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके लोगों को काफी पसंद आई थी। इसकी कहानी ने आम आदमी की जिंदगी को काफी जोड़ा था। फिल्म का गाना तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए खूब सुना गया था।

राम सिया राम

विज्ञापन

आदिपुरुष फिल्म ने लोगों के बीच अपना बहुत बज बनाया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो गई, लेकि प्रभास और कृति सेनन की फिल्म का गाना राम सिया राम लोग आज भी पसंद करते हैं और इसे मजे से सुनते हैं।

उड़ जा काले कावां

विज्ञापन

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने टिकट खिड़की पर भी गदर मचा दिया था। हफ्ते भर के अंदर इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इसका गाना उड़ जा काले कावां लोगों ने खूब सुना।

व्हाट झुमका

विज्ञापन

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक लव स्टोरी है। कुछ समय पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में आलिया भट्ट का लुक और इसका गाना व्हाट झुमका भी दर्शकों को बहुत पसंद आया है।

चलेया

विज्ञापन

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का गाना चलेया लोगों ने खूब सुना है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है और देश से लेकर विदेशों तक बंपर कमाई की।

सब कुछ ही मिटा देंगे

विज्ञापन

हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल दर्शक बेधड़क तरीके से देख रहे हैं। इस फिल्म का गाना सब कुछ ही मिटा देंगे खूब वायरल हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=4s2NN676_P4

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ