Suitcase Murder: बेरहम बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, फ‍िर सूटकेस में क‍िया पैक

US Woman kill her mother: सरकारी वकील ने आरोप लगाया था कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। हत्या के बाद बाद वह इंडोनेशिया से फरार हो गई थी।

American woman kill her mother

लड़की ने मां की हत्या कर सूटकेस में ठिकाने लगाया था

विज्ञापन

US Woman kill her mother: 18 की उम्र और प्रेग्नेंसी, अमेरिका मूल की एक लड़की ने इस हालत में सात समंदर पार इंडोनेशिया में अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद अकेले सूटकेस में शव को ठिकाने भी लगाया था। अब 10 साल बाद कोर्ट ने लड़की को दोषी करार देते हुए उसे 26 साल जेल की सलाखों के पीछे काटने की सख्त सजा सुनाई है।

हत्याकांड से पहले मां-बेटी के बीच बहस हुई थी

विज्ञापन

दोषी लड़की का नाम Heather Mack है और यह वारदात इंडोनेशिया में हुई थी। साल 2014 में अमेरिका मूल की Heather अपने घर कॉलेज की छुट्टियों में आई हुई थी। उस समय उसकी उम्र महज 18 साल थी। वह मां Sheila von के साथ इंडोनिशया घूमने गई। इस दौरान Sheila को पता चला कि उसकी बेटी का Tommy Schaefer नाम के लड़के से न केवल प्रेम प्रसंग है बल्कि वह कई माह की प्रेंगनेंट भी है। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर Heather ने अपनी मां की फल रखने वाले बड़े बाउल से मारकर हत्या कर दी।

सूटकेस एक कैब की बूट में छोड़कर फरार हो गई

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद Heather ने होटल में सब को दिखाया की हालत नॉर्मल हैं। वह सूटकेस में शव को डालकर छुट्टियां बनाने के बहाने बाली गई यहां वह किसी बहाने से सूटकेस एक कैब की बूट में छोड़कर वहां से फरार हो गई। जिसके बाद अमेरिका से उसे गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस को छानबीन में पता चला कि उस पर हत्या का मामला दर्ज है और मृत महिला अमेरिका की मूल निवासी थी।

योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया

17 जनवरी को जज Matthew Kennelly ने Heather Mack को 28 साल की सजा सुनवाई। चूंकि Heather इस मामले में दो साल जेल में काट चुकी है तो उस अवधि को सजा के सालों से घटा दिया गया है। सरकारी वकील ने अदालत के समक्ष तर्क रखा था कि आरोपी ने अपने प्रेमी संग योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। जिससे उसे सख्त सजा दी जाए। वकील का दावा था कि आरोपी ने अपनी मां की करोड़ों की संपत्ति के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ