People did ‘Nazi salute’ at Germany’s famous party: जर्मन पुलिस ने राज्य सुरक्षा सेवा (BFV) के साथ मिलकर हाल ही में ओकट्रैफेस्ट समारोह (एक तरह की पार्टी) में किए गए नाजी सलामी की जांच शुरू की है। रशिया टुडे के मुताबिक, यह घटना सोमवार को जर्मन राज्य सैक्सोनी में हुई थी। बता दें कि ओकट्रैफेस्ट दुनिया का सबसे बड़ा बीयर उत्सव है जिसकी शुरुआत 19वीं सदी में बवेरिया में हुई थी। हालांकि, यह जर्मनी के कई हिस्सों में भी मनाया जाता है।
पुरुषों में से एक ने 16 सेकंड में 14 बार किया ‘नाजी सैल्यूट’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कथिथ तौर पर तीन पुरुषों और एक महिला को पारंपरिक बवेरियन पोशाक पहने नाजी सलामी देते दिखे। जर्मन न्यूज आउटलेट बिल्ड के अनुसार, पुरुषों में से एक ने 16 सेकंड में 14 बार बैन नाजी सैल्यूट किया। इस घटना के बाद जर्मन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने फुटेज को ‘सुरक्षित’ कर लिया है और इसे संबंधित विभाग को सौंप दिया है।
पुलिस ने संदिग्धों ने पहचान नहीं की उजागर
देश की आपराधिक संहिता के तहत नाजी सलामी और नाजियों से संबंधित किसी भी प्रतीक का उपयोग ‘असंवैधानिक’ है। ऐसा करने के लिए अपराधियों को तीन के लिए जेल हो सकती है। हालांकि, रूस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने अभी तक इस कृत्य में शामिल संदिग्धों की पहचान उजागर नहीं की है।
कनाडाई संसद ने नाजी दिग्गज को किया था सम्मानित
आपको बता दें कि कनाडाई संसद ने भी एक नाजी दिग्गज को सम्मानित किया था। बीते शुक्रवार को कनाडाई सांसदों ने 98 वर्षीय यारोस्लाव हुंका को स्टैंडिंग ओवेशन दिया, जिन्होंने सेकंड वर्ल्ड वॉर में नाजियों की तरफ से लड़ाई लड़ी थी। इस घटना की पोलैंड और रूस जैसे देशों ने बड़ी आलोचना की। आलोचना के बाद कनाडाई सदन के अध्यक्ष एंथनी रोटा ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।
ओकट्रैफेस्ट के आयोजकों ने आरोपियों से खुद को किया अलग
जर्मन समाचार आउटलेट बिल्ड के अनुसार, ओकट्रैफेस्ट के आयोजकों ने आरोपियों से खुद को अलग कर लिया है। मैथियास ब्राउन नाम के एक आयोजक ने जर्मन समाचार आउटलेट को बताया, ‘हम स्पष्ट रूप से ऐसे लोगों से खुद को दूर रखते हैं, हम सिर्फ सामान्य रूप से ओकट्रैफेस्ट मनाना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines