ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, 10 मिनट की तलाश के बाद शख्स ने ली AI की मदद

पार्किंग में बेटे के पीछे दौड़ते समय एक शख्स का ईयरबड पत्थरों के बीच गिर गया. करीब 10 मिनट तक तलाश करने के बाद उसने ChatGPT की मदद ली. AI ने कुछ नजदीकी तस्वीरें मिलने के बाद ईयरबड की जगह पहचान ली.

ChatGPT as a Founder

शख्स द्वारा चैटजीपीटी से की गई चैट हुई वायरल. (Image- Reddit)

सफेद पत्थरों के बीच एक सफेद ईयरबड ढूंढना आसान नहीं है. खासकर तब, जब सूरज ढल रहा हो और आसपास छोटे-छोटे पत्थर बिखरे हों. एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. वह करीब 10 मिनट तक अपना खोया हुआ ईयरबड ढूंढता रहा, लेकिन जब उसे ईयरबड नहीं मिले तो उसने चैटजीपीटी (ChatGPT) की मदद लेने का फैसला किया. हैरानी की बात यह रही कि एआई चैटबॉट ने एक फोटो में ईयरबड की सही जगह दिखा दी.

विज्ञापन

बेटे के पीछे भागा तो गिर गया ईयरबड

यह घटना शुक्रवार शाम की है. एक शख्स अपने बेटे के साथ पार्क से निकलकर पार्किंग की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उसका बेटा उसकी बात नहीं सुन रहा था, इसलिए वह उसके पीछे भागा. जल्दबाजी में उसकी हुडी की आगे वाली जेब में रखा ईयरबड केस नीचे गिर गया. जमीन से टकराते ही केस खुल गया और उसमें से बांय तरफ की ईयरबड उछलकर पत्थरों के बीच जा गिरा. इसके बाद शख्स ने ईयरबड ढूंढना शुरू किया. सफेद रंग का ईयरबड हल्के रंग के पत्थरों में लगभग दिखाई ही नहीं दे रहा था. ऊपर से सूरज भी ढल रहा था, जिससे उसे ढूंढना और मुश्किल हो गया.

विज्ञापन

10 मिनट तक ढूंढा, फिर चैटजीपीटी से मांगी मदद

शख्स ने रेडिट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि उसने करीब 10 मिनट तक ईयरबड ढूंढा. उसे लग रहा था कि सफेद पत्थरों के बीच एक छोटा-सा सफेद ईयरबड मिलना लगभग नामुमकिन है, खासकर जब रोशनी भी कम हो रही हो. इसके बाद उसे चैटजीपीटी का ख्याल आया. उसने बताया कि वह पहले भी कई कामों के लिए इसका इस्तेमाल कर चुका था. इसलिए उसने सोचा कि क्यों न इस बार भी इसकी मदद ली जाए. उसने उस जगह की फोटो खींचकर चैटजीपीटी पर अपलोड कीं और ईयरबड ढूंढने को कहा. शख्स के मुताबिक, चैटबॉट ने उससे जमीन की कुछ और नजदीक से ली गई फोटो भेजने को कहा, ताकि वह पत्थरों के बीच मौजूद चीजों को बेहतर तरीके से देख सके.

एक मिनट से भी कम समय में मिल गया ईयरबड

शख्स के मुताबिक नजदीकी फोटो मिलने के एक मिनट से भी कम टाइम में चैटजीपीटी ने ईयरबड की ढूंढ ली और एक ऐसी फोटो भेजी, जिसमें उसकी जगह को निशान लगाकर दिखाया गया था. इस तरह जिस ईयरबड को ढूंढना लगभग नामुमकिन लग रहा था, वह आखिरकार मिल गया. अपनी खुशी जाहिर करते हुए शख्स ने लिखा कि पांच मिनट भी नहीं लगे और चैटजीपीटी ने सच में ईयरबड ढूंढ निकाला. उसने यह भी माना कि अगर चैटजीपीटी की मदद नहीं मिलती, तो शायद वह अपना ईयरबड वापस नहीं ढूंढ पाता.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया मामला

शख्स की यह कहानी रेडिट और एक्स पर वायरल हो गया है. लोगों ने इस बात पर चर्चा की कि AI की मदद से रोजमर्रा की छोटी-छोटी दिक्कतों को भी हल किया जा सकता है. आमतौर पर लोग चैटजीपीटी का इस्तेमाल लिखने, जानकारी और सवालों के जवाब पाने के लिए करते हैं. लेकिन इस घटना में इसका इस्तेमाल एक खोई हुई चीज ढूंढने के लिए किया गया. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि AI हर बार खोई हुई चीज को सही-सही ढूंढ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ