अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह, बताया 5वें T20I के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाने वाला है. पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि सीरीज जीतने के कारण आखिरी मुकाबले में भी टीम इंडिया बड़े बदलाव कर सकती है.

Vaibhav Sooryavanshi and Abhishek Sharma

Vaibhav Sooryavanshi और Abhishek Sharma फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को होने वाला है. ये मुकाबला सेडॉन पार्क हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे नजर आ रही है. ऐसे में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम को बड़ी सलाह दी है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले दिनेश कार्तिक 

टीम इंडिया भले ही टी-20 सीरीज जीत चुकी है, लेकिन उसके बाद भी चौथे मुकाबला हारने के बाद दबाव में आ गई है. ऐसे में भारतीय टीम सीरीज का 5वां मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी. जिससे वो सीरीज को 4-1 से खत्म कर सके. ऐसे में आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करना चाहेगी. जिससे फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी को दोबारा प्लेइंग 11 में मौका मिल सके. हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि इसके लिए सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर नहीं करना चाहिए. 

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट को सलाह देते हुए दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर वैभव सूर्यवंशी की जगह को लेकर कहा, ‘मुझे पता है कि दुनिया चाहेगी कि वैभव अगले मुकाबले में खेलें. अगर वे वैभव को मौका देना चाहते हैं, तो अभिषेक की जगह पर होना चाहिए, ताकि उन्हें ब्रेक मिल सके और ऐसा ही होना चाहिए. जब ​​भी वैभव से जुड़ी कोई बात होती है, तो वह हमेशा संजू ही होता है. अगर आप वैभव को सच में फिट करना चाहते हैं, तो अभिषेक ब्रेक ले सकता है. यहां जरूरी शब्द है ब्रेक.’   

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी 

तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 45 रनों की बेहद शानदार पारी खेली थी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को जीत में मिली थी. अब वो आखिरी मुकाबले में मौका मिलने पर ऐसी ही पारी खेलना चाहेंगे. जिससे वो घरेलू क्रिकेट खेलने से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ा सके. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मुकाबले के बाद सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. वैभव को सेडॉन पार्क हैमिल्टन का छोटा मैदान भी मदद करेगा. 

विज्ञापन

सूर्यवंशी ने अब तक टीम इंडिया के लिए शतक नहीं जड़ा है. ऐसे में वो मौका मिलने पर न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में शतक जड़कर ये इंतजार खत्म करना चाहेंगे. जिससे प्लेइंग 11 में भी वो अपनी जगह पक्की कर सके. वैभव फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बैकअप के रूप में नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया इस सीरीज के बाद दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेलती हुई नजर आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ