कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है. रबाडा टेस्ट इतिहास में 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने सबसे कम गेंदों में यह कारनामा किया है.

Kagiso Rabada

कगिसो रबाडा ने टेस्ट में पूरे किए 350 विकेट (PIC Credit - X)

SA vs AUS, Kagiso Rabada Creates History: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शनिवार (31 अक्टूबर) को टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रबाडा ने अपनी घातक गेंदबाजी से 4 विकेट चटकाए और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. वह टेस्ट इतिहास में 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने सबसे कम गेंदों में 350 टेस्ट विकेट हासिल करने का कारनामा किया है. उन्होंने एक साथ कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

कगिसो रबाडा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के 5वें दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट में 350 विकेट पूरे कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. अपना 75वां टेस्ट मैच खेल रहे रबाडा को 350 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 4 विकेट की जरूरत थी. मैच की पहली पारी में वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कहर बरपाया. रबाडा ने मैच के 5वें दिन दूसरी पारी के शुरुआती 4 ओवरों में ही तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए.

विज्ञापन

इसी के साथ 31 वर्षीय रबाडा गेंदों के हिसाब से टेस्ट में 350 विकेट हासिल करने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के ही दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 14719 गेंदों पर 350 विकेट हासिल किए थे. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने 14905 गेंदों में यह कारनामा किया था. लेकिन अब रबडा ने 13808 गेंदों में ही 350 टेस्ट विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 350 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाज

  • कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) – 13808 गेंद
  • डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) – 14719 गेंद
  • वकार यूनिस (पाकिस्तान) – 14905 गेंद
  • मैलकम मार्शल (वेस्टइंडीज) – 16285 गेंद
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 16908 गेंद

ये भी पढ़ें- अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह, बताया 5वें T20I के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन

विज्ञापन

मुरलीधरन-अश्विन के नाम है सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है. सबसे पहले मुरलीधरन ने अपने 66वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद अश्विन ने भी साल 2019 में 66 टेस्ट मैचों में 350 विकेट पूरे करके उनके रिकॉर्ड की बराबरी की. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरे करने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के रिचर्ड हैडली और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. दोनों ने 69 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया था.

अब रबाडा ने 75 टेस्ट में 350 विकेट लेकर इस खास सूची में अपनी जगह बना ली है. इसके साथ ही रबाडा साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम टेस्ट मैचों में 350 विकेट लेने का रिकॉर्ड महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम है. स्टेन ने अपने करियर के 69वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, रबाडा ने 75 टेस्ट मैचों में 350 विकेट पूरे करके इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ