धनतेरस पर अपने घर की लक्ष्मी के लिए खरीद सकते हैं ये 5 चीजें, गिफ्ट में देने के लिए भी हैं बेस्ट

Dhanteras Gift Ideas: धनतेरस के मौके पर खरीदारी करना शुभ होता है. ऐसे में यहां जानिए अपने घर की महिलाओं के लिए धनतेरस पर क्या खरीदा जा सकता है या उन्हें उपहार में क्या दें.

धनतेरस पर देने के लिए परफेक्ट हैं ये गिफ्ट्स. Image Credits - AI
1 / 6
धनतेरस पर देने के लिए परफेक्ट हैं ये गिफ्ट्स. Image Credits - AI

Dhanteras 2026 Gifts: धनतेरस को धनत्रयोदश भी कहते हैं. हिंदू धर्म में इस दिन की अत्यधिक मान्यता होती है. माना जाता है कि धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ होता है. इस दिन खासतौर से चांदी, सोने, पीतल या स्टील की धातु के बर्तन खरीदे जाते हैं. इसके अलावा, घर में अप्लायंस या कोई वाहन भी लिया जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर की लक्ष्मी यानी अपनी मां, पत्नी, बहन या बेटी के लिए कोई उपहार (Dhanteras Gift) लेना चाहते हैं तो यहां जानिए धनतेरस पर क्या खरीदें.

विज्ञापन

बर्तन दे सकते हैं

बर्तन दे सकते हैं 2 / 6

आप चांदी, तांबे या पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं. धनतेरस पर ये प्लास्टिक या कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए. साथ ही, कोशिश करें कि सब्जी काटने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी ना लिए जाएं. आप कटोरी, प्लेट, गिलास या चम्मच वगैरह ले सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

सोने या चांदी की जूलरी

सोने या चांदी की जूलरी 3 / 6

अपनी पत्नी, मां या बहन जिसके लिए चाहे आप सोने या चांदी की जूलरी खरीद सकते हैं. जूलरी नाक की नथ भी हो सकती है, छोटी नोजपिन भी या फिर गले की चेन. अपने बजट के अनुसार गिफ्ट चुनें. (Image Credits - Pexels)

अप्लायंस या गैजेट्स

अप्लायंस या गैजेट्स 4 / 6

धनतेरस पर अप्लायंस या गैजेट्स वगैरह लिए जा सकते हैं. फ्रिज, टीवी, स्मार्टफोन, टीवी या मिक्सर वगैरह खरीदे जा सकते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

कीचेन

 कीचेन 5 / 6

चांदी या सोने की कीचेन खरीदकर दी जा सकती है. घर के लॉकर या तिजोरी की चाभियों को इस कीचेन में लटकाया जा सकता है. (Image Credits - Pexels)

भगवान की मूर्ति या सिक्का

भगवान की मूर्ति या सिक्का6 / 6

सोने या चांदी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं. यह मूर्ति घर के मंदिर में रखने के लिए परफेक्ट रहेगी. इसके अलावा, दिवाली की पूजा में रखने के लिए चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें -धनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, पूजा में नए जैसे दिखेंगे प्लेट-कटोरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन