VIDEO : पहले ट्रैफिक स्टॉप में ठोकी BMW, फिर पुलिसवाले से झगड़ने लगी महिला ड्राइवर

मुंबई में BMW चला रही एक महिला की ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ंत हो गई. आरोप है कि उसने पहले एक कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मी को अपनी गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश की. घटना के बाद वह मौके से फरार हो गई. घटना का वीडियो वायरल है.

Mumbai BMW Driver Clash With Mumbai Traffic Cop

मुंबई में BMW सवार महिला और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच हुए विवाद की तस्वीरें. (Image- X)

मुंबई में BMW चला रही एक महिला और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच सड़क पर विवाद हो गया. आरोप है कि महिला ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा, तो महिला ने कार से पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश की. इस घटना का करीब एक मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

यह घटना मुंबई की एक सड़क पर हुई, जिसके कारण वहां काफी देर तक ट्रैफिक जाम लगा रहा. वायरल वीडियो में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल प्रशांत हाके BMW के सामने खड़े होकर ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं. BMW का रजिस्ट्रेशन नंबर MH02GJ8704 है. महिला ने इससे पहले ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी MH02FX0320 नंबर की कार को पीछे से टक्कर मारी.

विज्ञापन

पुलिसकर्मी के सामने चलाती रही कार

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी के बार-बार रोकने के बावजूद महिला कार आगे बढ़ाती रही. इस दौरान उसने पुलिसकर्मी को बोनट से टक्कर मारने की कोशिश भी की. वहां मौजूद एक महिला को ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहते सुना जा सकता है. वहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी आसपास के लोगों से पुलिस बुलाने के लिए कहते दिखाई दिए. कुछ देर बाद वहां मौजूद एक राहगीर ने BMW का पिछला दरवाजा खोल दिया. इसके बाद महिला ने अपना फोन निकाला और आसपास मौजूद लोगों का वीडियो बनाने लगी. वह कह रही थी कि उसे परेशान किया जा रहा है. इसके कुछ समय बाद वह मौके से कार लेकर फरार हो गई.

कार ड्राइवर ने दर्ज कराई शिकायत

जिस कार को BMW ने पीछे से टक्कर मारी थी, उसके ड्राइवर ने जुहू पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, सांताक्रूज ट्रैफिक डिवीजन ने हादसा करने और मौके से फरार होने के आरोप में BMW ड्राइवर के खिलाफ ई-चालान जारी किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ