3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, डांस भी करेगा… IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे

दिल्ली के एयरपोर्ट पर एक नया कैफे खुला है, जिसे कोई इंसान नहीं रोबोट चलाएगा. यह सुविधा आपको टर्मिनल- 3 के पास देखने को मिलेगी, जिसकी जानकारी आइजीआइ एयरपोर्ट ने एक वीडियो के जरिए साझा की है.  

delhi igi airport first robotic cafe know the details

इस कैफे में इंसानों की जगह रोबोट कॉफी बनाने और सर्व करने का काम करेंगे. Image Credit- AI

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर लोगों को जल्द ही कॉफी पीने का एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलने वाला है. यहां पर आपको रोबोट का राज देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां पर रोबोटिक कैफे ओपन हो रहा है. इस कैफे में इंसानों की जगह रोबोट कॉफी बनाने और सर्व करने का काम करेंगे. खास बात यह है कि ये रोबोट सिर्फ कॉफी सर्व करने का काम नहीं रहेंगे, बल्कि खाली समय में डांस करके लोगों को एंटरटेन भी कराएंगे. हालांकि, कैफे की शुरू होने की तारीख, मेन्यू और कॉफी की कीमतों जैसी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. बता दें, इस बात की जानकारी आइजीआइ एयरपोर्ट ने अपने एक्स पर एक वीडियो के जरिए साझा की है और बताया है कि इस कैफे में रोबोट किस तरह से काम करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

रोबोट संभालेंगे कैफे की जिम्मेदारी

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते वक्त लोग कैफे में बैठकर चाय-कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन IGI एयरपोर्ट पर रोबोटिक कैफे एक नया एक्सपीरियंस देगा. इस रोबोटिक सिस्टम की मदद से कॉफी तैयार करने और सर्व करने में आसानी होगी. साथ ही, यहां आर्डर लेने, कॉफी तैयार करने और जगह तक कॉफी पहुंचाने का सारा काम भी रोबोट ही करेंगे. 

खाली समय में डांस कर यात्रियों को करेंगे एंटरटेन

इस कैफे की सबसे दिलचस्प बात यह भी है कि रोबोट कॉफी बनाने के अलावा खाली वक्त में डांस भी करेंगे. एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों, खासकर बच्चों के लिए यह नजारा काफी अच्छा हो सकता है. अगर आपको संगीत पसंद है तो रोबोट यह काम भी करेंगे. इस तरह कैफे में कॉफी पीने के साथ-साथ एंटरटेन होने का मौका भी मिलेगा. 

विज्ञापन

आइसक्रीम और चाय भी मेन्यू में होंगे शामिल 

इस कैफे में आपको सिर्फ कॉफी ही नहीं, बल्कि चाय और आइसक्रीम की सुविधा भी मिलेगी. यह सारी चीजें भी मशीन के द्वारा बनाई जाएंगी और रोबोट ही सर्व करेगा. यह सारी चीजें ऑटोमेटिक होंगी और लोगों को मशीन से ऑर्डर देना होगा. ऑनलाइन पेमेंट के बाद रोबोट आपका ऑर्डर तैयार करेगा. हालांकि, कैफे की शुरू होने की तारीख, मेन्यू और कॉफी की कीमतों जैसी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ