Live Updates
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अरुणा देवी को मिली करीबी हार
बीजेपी के लिए लगातार 2 बार विधायक बनी अरुणा देवी को वारिसलीगंज में आरजेडी की अनीता ने हरा दिया. करीबी मुकाबले में अनीता ने दिग्गज अरुणा देवी को 7543 वोटों से हरा दिया.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अनीता ने अरुणा देवी को छोड़ी पीछे
आरजेडी की अनीता ने बीजेपी की अरुणा देवी को लगभग 4 हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है. हालांकि अभी भी 9 चरण के वोटों की गिनती होनी है.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: आरजेडी की अनीता निकली आगे
आरजेडी की अनीता 20वें चरण में बीजेपी की अरुणा देवी से आगे निकल गई हैं. हालांकि अभी भी 11 चरण के वोटों की गिनती होनी बाकी है.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अनीता ने वोटों का अंतर किया कम
वारिसलीगंज में अभी भी बीजेपी की अरुणा देवी आगे नजर आ रही हैं, लेकिन वोटों का अंतर अब 1200 के आस पास हो गया है. जेडीयू की अनीता धीर-धीरे कमबैक कर रही हैं.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: बीजेपी बढ़ी जीत की ओर
नवादा जिले की वारिसलीगंज में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. अरुणा देवी 13वें राउंड के बाद लगभग 3 हजार वोटों से आगे नजर आ रही है. अनीता को कमबैक करने में अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अरुणा देवी का अपनी सीट पर जलवा कायम
बीजेपी की मौजूदा विधायक अरुणा देवी 13वें राउंड के बाद बहुत आगे निकल गई हैं. वो 3500 से ज्यादा वोटों से आगे नजर आ रही हैं. जिसके कारण आरजेडी की अनीता लगातार पीछे होती जा रही हैं.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अरुणा देवी का दबदबा है बरकरार
बीजेपी की अरुणा देवी ने 11वें राउंड के बाद अपना दबदबा बरकरार रखा है. वो फिलहाल 3 हजार से भी ज्यादा वोटों से आरजेडी की अनीता से आगे चल रही हैं.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अरुणा देवी ने बड़ी बढ़त बनाई
बीजेपी की मौजूदा विधायक अरुणा देवी लगातार अपनी बढ़त को बेहतर कर रही हैं. वहीं आरजेडी की अनीता लगातार पिछड़ती जा रही हैं.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अरुणा देवी ने किया शानदार कमबैक
वारिसलीगंज की मौजूदा विधायक अरुणा देवी ने 8वें राउंड के बाद शानदार कमबैक कर लिया है. अरुणा देवी फिर से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं. जिसके कारण आरजेडी की अनीता अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: अरुणा देवी अब हो गई पीछे
बीजेपी की मौजूदा विधायक अरुणा देवी अब इस विधानसभा सीट से पीछे हो गई हैं. आरजेडी की अनीता अब वोटों की गिनती में आगे निकल गई हैं.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: बीजेपी की अरुणा देवी चल रही हैं आगे
इस विधानसभा सीट पर बीजेपी की अरुणा देवी फिलहाल आगे चल रही हैं. वहीं दूसरे स्थान पर आरजेडी की अनीता नजर आ रही हैं. हालांकि मुकाबला यहां पर जोरदार देखने को मिल रहा है.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना
बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.
Warisaliganj Election Result 2025 Live: जल्द ही शुरू होने वाली है वोटों की गिनती
इस विधानसभा सीट पर भी जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. यहां पर आरजेडी की अनीता को बीजेपी की मौजूदा विधायक अरुणा देवी से टक्कर मिल रही है.
Warisaliganj Election Result 2025: आज बिहार की नवादा जिले के वारिसलीगंज विधानसभा सीट का फैसला हो गया है. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर आज के दिन मतगणना हुई. वारिसलीगंज विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित वारिसलीगंज, नवादा जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट पर सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल की अनीता और भारतीय जनता पार्टी की अरुणा देवी के बीच था. जहां पर अनीता ने बड़ा उलटफेर करके अरुणा देवी को हरा दिया.
वारिसलीगंज Election Result 2025
बिहार के वारिसलीगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की अनीता खड़ी थी. वहीं NDA की ओर से ये सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी. उन्होंने यहां से मौजूदा विधायक अरुणा देवी को टिकट दिया था. अरुणा देवी पिछले 2 बार से इस सीट पर जीत रही थी, लेकिन उन्हें हैट्रिक लगाने से अनीता ने रोक दिया. आरजेडी की अनीता को 97833 वोट मिले हैं, तो वहीं बीजेपी के अरुणा देवी को 90290 वोट ही मिले. अनीता ने बड़ा उलटफेर करके 7543 वोटों से जीत दर्ज की है. इस सीट पर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच टक्कर देखने को मिली.
यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे
Warisaliganj Election Result 2020
| क्रमांक | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट |
|---|---|---|---|
| 1 | अरुणा देवी | बी.जे.पी. (BJP) | 62,451 |
| 2 | सतीश कुमार | आई.एन.सी. (INC) | 53,421 |
| 3 | आरती सिन्हा | निर्दलीय (IND) | 39,363 |
Warisaliganj Election Result 2015
| क्रमांक | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट |
|---|---|---|---|
| 1 | अरुणा देवी | बी.जे.पी. (BJP) | 85,912 |
| 2 | प्रदीप कुमार | जेडी(यू) (JD(U)) | 66,385 |
| 3 | नोटा | नोटा (NOTA) | 4,851 |
जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण
बिहार-झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित नवादा जिले की वारिसलीगंज एक सामान्य सीट है. इस सीट पर 92.31 प्रतिशत ग्रामीण वोटर हैं. जबकि सिर्फ 7.7 प्रतिशत ही शहरी वोटर हैं. वारिसलीगंज विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 22.23 प्रतिशत है. वहीं मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 9.3 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का ही दबदबा रहा था, जिसे आरजेडी की अनीता ने खत्म कर दिया. 2020 के विधानसभा के समय 3,51,015 वोटर इस सीट पर थे.
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
12 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
49 mins agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 hr ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 hrs agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
3 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
4 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
5 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines