Watch Video: 'चार थप्पड़ यहां खाओगे या थाने में...' खुद को जज का बेटा कहने वाले युवक ने पुलिस को दिखाई दादागीरी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिसवालों को कथित तौर पर एक जज के बेटे की कार को टो करना महंगा पड़ गया। खुद को जज का बेटा बताते हुए युवक ने भरी सड़क पर पुलिसवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं, युवक ने कह दिया कि थप्पड़ यहां खाओगे या फिर थाने में जाकर खाओगे।
जानकारी के मुताबिक, मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है। यहां सड़क पर एक गाजियाबाद नंबर की स्विफ्ट कार नो पार्किंग में खड़ी थी। नो पार्किंग होने के कारण ट्रैफिक पुलिस कार के पास पहुंची और कार को हटाने का अनाउंस किया। काफी देर होने के बाद जब कार के पास रोई नहीं आया तो उन्होंने कार को टो कर लिया।
यह किसी जज साहब के सुपुत्र है ..लखनऊ में ग़लत जगह पर गाड़ी पार्क की और ऊपर से ट्रैफिक पुलिस पर ऐसी धौंस
अजीब नशा है पॉवर का भाई 🤔 ऐसा लगता है ये नये अंग्रेज है pic.twitter.com/KsW0lnfeW1— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) August 20, 2023
इसी दौरान युवक वहां पहुंच गया। कार को टो देखकर उसका पारा चढ़ गया। उसने खुद को जज का बेटा बताते हुए पुलिस वालों को हड़काना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में युवक कह रहा है कि अगर तुम लोगों ने मेरी कार नहीं छोड़ी, तो तुमको चार थप्पड़ मारूंगा। तुम ये सोच लो कि तुमको यहां मार खाना है या पुलिस थाने में?
युवक ने पुलिस अधिकारी से कहा कि मैं कुछ नहीं जानता मेरी कार किसी भी तरह अभी छोड़नी होगी। इस पर जब अधिकारियों ने युवक को ज्वाइंट कमिश्नर से बात करने को कहा तो उसने ये कहते हुए मना कर दिया कि वह नहीं बात करेगा, क्योंकि उसे तुरंत यहां से जाना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: