Woman Murder in Kanpur: पहला वीडियो आया सामने, जिम ट्रेनर की शादी तय होने से नाराज थी कारोबारी की पत्नी

Woman Murder in Kanpur: पुलिस के अनुसार मृतका और आरोपी जिम ट्रेनर के मोबइाल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। दोनों करीब ढाई साल से एक-दूसरे को जानते थे।

Woman Murder in Kanpur, Ekta Gupta, Rahul Gupta, Vimal Soni, DM House

सीसीटीवी फुटेज में दिखीं एकता गुप्ता

विज्ञापन

Woman Murder in Kanpur: कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या के मामले में पहली वीडियो सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल 4 महीने पुरानी इस वीडियो में वारदात के दिन महिला जिम में एक्सरसाइज करते और इधर-उधर घूमते नजर आ रही है। दरअसल, पुलिस को हत्या के कारणों के बारे में पता चल गया है।

पुलिस डीसीपी (उत्तरी कानपुर) श्रवण कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला कथित तौर पर जिम ट्रेनर विमल सोनी की शादी तय हो जाने से परेशान थी। पुलिस के अनुसार जिस दिन की ये वीडियो है, उससे करीब 20 दिन पहले से महिला जिम नहीं आ रही थी। वीडियो में लाल रंग की टीशर्ट और काले रंग की पेंट में महिला जिम में वर्कआउट करती दिखाई पड़ रही है।

विज्ञापन

गले में घूंसा मारने पर बेहोश हो गई थी एकता 

इसके बाद महिला और विमल बात करने के लिए कार से बाहर गए। यहां कार में उनकी किसी बात पर बहस हुई। बहस होने के बाद गुस्से में विमल ने महिला के गले में तेज प्रहार किया। इससे बाद महिला बेहोश हो गई, फिर विमल ने उसकी हत्या की और उसका शव पास ही डीएम हाउस के पास जमीन में गाड़ दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

कानपुर निवासी एकता गुप्ता 4 महीने से लापता थी। उसका शव जिले के DM हाउस के पास जमीन में गड़ा हुआ मिला है। एकता गुप्ता डीएम हाउस के पास एक जिम में जाती थी। 24 जून को जिम ट्रेन विमल ने उसकी हत्या कर शव जमीन में गाड़ दिया था। एकता के पति राहुल गुप्ता ने विमल पर शक जाहिर किया था। हत्या के बाद विमल फरार था, पुलिस ने छानबीन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ