मिलिए साइरस पूनावाला से, देश के टॉप 9वें अरबपति की नेट वर्थ 2,89,900 लाख करोड़, पद्म भूषण से भी सम्मानित

Cyrus Poonawalla Biography Net Worth: देश की सबसे अमीर शख्सियतें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को तो सभी जानते हैं। मगर क्या आपने साइरस पूनावाला का नाम सुना है। आइए हम आपको मिलवाते हैं देश के 9वें सबसे अमीर आदमी और दुनिया के बड़े अरबपतियों की फेहरिस्त में शामिल साइरस पूनावाला से…

Cyrus Poonawalla & Adar Poonawalla

Cyrus Poonawalla Profile Net Worth: देश के टॉप 10 बिजनेसमैन की फेहरिस्त में साइरस पूनावाला का नाम भी शामिल है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फार्मास्यूटिकल कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस पूनावाला भारत के 9वें अरबपति हैं। फोर्ब्स इंडिया ने उनकी कुल संपत्ति का खुलासा है, जिसे देखकर कई लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। साइरस के बेटे अदार पूनावाला को ‘वैक्सीनमैन’ भी कहा जाता है। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से…

विज्ञापन

पिता थे घोड़ों के कारोबारी

डॉक्टर साइरस पूनावाला पारसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता घोड़ों के कारोबारी थे, लेकिन साइरस का नाम अब देश के अरबपतियों की फेहरिस्त में शुमार है। 1966 में साइरस ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की नींव रखी थी। साइरस के बेटे अदार पूनावाला के नेतृत्तव में SII ने ही कोरोना महामारी के दौरान देश में पहली वैक्सीन तैयार की थी। इस वैक्सीन ने करोड़ों लोगों की जान भी बचाई। साल 2022 में साइरस पूनावाला को देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से नवाजा गया था।

विज्ञापन

पूनावाला ग्रुप की नेट वर्थ

बता दें कि SII दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाने वाली कंपनी बन गई थी। SII की वैक्सीन ने न सिर्फ देश बल्कि अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों में लोगों की जान बचाई थी। साइरस के बाद अब SII के मालिक अदार पूनावाला बन गए हैं। फार्मास्यूटिकल के अलावा पूनावाला परिवार का कई क्षेत्रों में बिजनेस है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार साइरस पूनावाला ग्रुप 2,89,900 लाख करोड़ की नेट वर्थ होल्ड करता है, जिसमें SII का कुल वर्थ 2,04,300 करोड़ है।

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में की एंट्री

साइरस पूनावाला मुंबई के ब्रीच कैंडी इलाके में रहते हैं। 2015 में उन्होंने अमेरिकी सरकार से एक आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 750 करोड़ रुपये आंकी गई है। समुद्र किनारे मौजूद साइरस पूनावाला का आशियाना मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है। साइरस के बेटे आदर पूनावाला ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में भी एंट्री की है। उन्होंने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन का 50 प्रतिशत हिस्सा 1,000 करोड़ में खरीदा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ