उत्तराखंड बस हादसे में 8 ने अस्पताल में तोड़ा दम, मृतकों के नाम आए सामने

Almora Bus Accident: अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में 36 लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे की वजह ओवरलोडिंग बताई जा रही है। जिसके कारण बस एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई।

Almora Bus Accident

Almora Bus Accident

विज्ञापन

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे ने सन्न कर दिया है। ये हादसा रामनगर से 35 किलोमीटर पहले मरचूला क्षेत्र में हुआ। जहां 43 सीटर बस 650 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे की शुरुआती वजह ओवरलोडिंग मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बस में 55 लोग सवार थे। संकरे मोड़ के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ये खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। हादसे के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 8 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के नाम सामने आए हैं।

इन लोगों ने गंवाई जान

इसमें भैरंगखाल के दिनेश, रामनगर की चारू, मनोज, बरात के दीपू, गोपी, मानवी, सुनडोला के आदित्य, दिगोली धुमाकोट की सोनी, बिरखेत के दिलबर, बोहरा के प्रवीण, खेतूबाखल के परवीन, रूडोली के नीरज, परसोली के धनपाल, डोबा के आदित्य, उड़ीमल्ला की शंका, मझेड़ा के दर्शनलाल, जामड़ी के रवि, कैनाथ मल्ला की मीनाक्षी, सलोनी, आम पोखरा के रविंद्र, धूमाकोट की रश्मि, दयावंती, शुभम, विशाल और रणथमनल के बनवारी का नाम शामिल है।

विज्ञापन

एक्शन में धामी सरकार 

इस बस हादसे के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद परिवहन मुख्यालय की ओर से जांच दल का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक्शन मोड में प्रशासन 

इसके साथ ही सीएम धामी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के स्वजनों के लिए 4-4 लाख और घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे के बाद प्रशासन भी एक्शन मोड में है। प्रशासन का कहना है कि परिजन घायलों के उपचार और अन्य किसी भी सहायता के लिए देहरादून उप-जिलाधिकारी ऋषिकेश से सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ