सोमवती अमावस्या और चारधाम यात्रा के चलते हरिद्वार में भीषण जाम, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें

सोमवती अमावस्या स्नान और चारधाम यात्रा की वजह से हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. शहर के प्रमुख मार्गों और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट लेने की सलाह दी है.

Haridwar Choked by Massive Traffic Jam

Credit: AI

उत्तराखंड के धार्मिक शहर हरिद्वार में सोमवती अमावस्या और चारधाम यात्रा की वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान और दर्शन के लिए पहुंचने से शहर की सड़कें पूरी तरह वाहनों से भर गई हैं. हालात ऐसे हैं कि हरिद्वार के कई प्रमुख मार्गों के साथ-साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है. प्रशासन और पुलिस लगातार ट्रैफिक को सही ढंग से मैनेज करने में जुटे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों लगी है भीड़?

जानकारी के मुताबिक, सोमवती अमावस्या के मौके पर हर की पैड़ी और बाकी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर चारधाम यात्रा भी अपने चरम पर है, जिसके चलते उत्तराखंड की ओर जाने वाले गाड़ियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. धार्मिक यात्राओं और वीकेंड की भीड़ ने ट्रैफिक दबाव को और बढ़ा दिया है. हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. स्थानीय प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए एक्सट्रा पुलिस बल तैनात किया है. जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया जा रहा है ताकि शहर के अंदर और बाहर यातायात को कंट्रोल किया जा सके.

यात्रियों से प्रशासन की अपील

पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वो यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें. साथ ही संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और गैरजरूरी यात्रा से बचें. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है, साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार को एंट्री गेट माना जाता है, इसलिए यहां हर साल बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं. इस साल भी यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रशासन ने लोगों को धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है. आने वाले दिनों में भी भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मो़ पर है. श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वो निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और आसान बन सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ