Kanpur Weather Update: कानपुर में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट, जानिए आज पूरे दिन कैसा रहेगा शहर का मौसम

Aaj Kanpur Ka Mausam kaisa Rahega: कानपुर शहर बीते कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान था, जिसको कल और आज सुबह हुए मौसम में बदलाव से काफी राहत मिली. आइए जानते हैं आज पूरा दिन कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?

Kanpur Hourly Weather Forecast Today

कानपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? (Image: AI)

उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जानकारी के मुताबिक, बीती रात और आज सुबह के समय तेज रफ्तार हवाओं और हल्की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है, जबकि कई इलाकों में यह रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच. तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन धूल और आंधी जैसी स्थिति ने परेशानी भी बढ़ा दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में बारिश और तूफान का असर

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन हरदोई, कानपुर देहात, सीतापुर, बरेली और अलीगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. तेज बारिश और आंधी के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शनिवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अस्थिर बना रहेगा. गरज-चमक के साथ तेज बारिश के अलावा 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है.

विज्ञापन

कानपुर में दिनभर कैसा रहेगा मौसम

कानपुर में आज दिनभर मौसम गर्म और अस्थिर रहने की संभावना है. Accu Weather के मुताबिक, 11 बजे तापमान लगभग 34°C (बारिश की संभावना 2%) रहेगा, 12 बजे यह बढ़कर 36°C (1% बारिश संभावना) तक पहुंच सकता है. 1 बजे 37°C (0% बारिश), 2 बजे और 3 बजे तापमान 38°C रहेगा और बारिश की संभावना लगभग शून्य रहेगी. 4 बजे दिन का सबसे ज्यादा तापमान 39°C तक जा सकता है, जबकि 5 बजे और 6 बजे तापमान थोड़ा घटकर 38°C के आसपास रहेगा और बारिश की संभावना 0% ही बनी रहेगी. पूरे दिन मौसम गर्म, उमस भरा और आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है, इसलिए लोगों को धूप और गर्म हवाओं से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ