50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका; 36 शव निकाले गए

Bus Accident in Almora: सुबह सफर पर निकली बस अचानक बैलेंस बिगड़ने से खाई में गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड पुलिस और SDRF मौके पर बचाव अभियान चला रही है।

Almora Bus Accident

Almora Bus Accident

विज्ञापन

Uttarakhand Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट तहसील के मारचूला में कूपी गांव के पास बस खाई में गिर गई। बस में करीब 42 यात्री सवार थे। पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस सोमवार सुबह नैनीकांडा ब्लॉक के किनाथ से सवारियां लेकर रामनगर जाने के लिए निकली थी कि बैलेंस बिगड़ने से खाई में गिर गई। बस यूजर्स कम्पनी की बताई जा रही है। हादसे में अब तक 36 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। सल्ट पुलिस के अलावा SSP अल्मोड़ा, SDM और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने हादसे की पुष्टि की है।

 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने पोस्ट लिखी कि अल्मोड़ा जिले के मरचुला में हुई बस दुर्घटना में लोगों के हताहत होने की बेहद दुखद खबर मिली है। जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें मौजूद हैं। हादसास्थल पर घायलों को खाई से निकालने और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने मीडिया के बताया कि पता चला है कि बस करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी है। बस में 42 लोग सवार थे। कुछ यात्री खुद बस से निकलकर सड़क पर पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी चोटें लगी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ