Dharamshala Weather Update: कब साफ होगा धर्मशाला का मौसम? जानें दिनभर के मौसम का हाल

Dharamshala Ka AaJ Mausam Kaise Rahega: धर्मशाला में शनिवार को भारी बारिश का अनुमान है और ठंडक के साथ मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दोपहर में 19°C तापमान के बीच आज यहां भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच भी खेला जाना है. हिमाचल प्रदेश के इस खूबसूरत शहर के मौसम पर सभी की नजरे टिकी हुई हैं.

Dharamshala weather

धर्मशाला का मौसम कैसा रहेगा आज? (Image: AI)

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर धर्मशाला में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, शनिवार दोपहर से ही आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली देखने को मिल रही है और हल्की बारिश भी हो रही है. वर्तमान में तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि महसूस होने वाला तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. ठंडी हवाओं और बादलों की मौजूदगी ने मौसम को सुहावना बना दिया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले कुछ घंटों तक बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार धर्मशाला में कम से कम अगले एक घंटे तक लगातार बारिश होने की पूरी संभावना है. Accu Weather के अनुसार, दोपहर 2 बजे बारिश की संभावना 75 प्रतिशत और 3 बजे 71 प्रतिशत तक बनी हुई है. इसके बाद शाम तक बारिश की संभावना धीरे-धीरे कम होगी, लेकिन मौसम पूरी तरह साफ होने के संकेत नहीं हैं. वहीं, 4 बजे 40 प्रतिशत, 5 बजे 34 प्रतिशत और 6 बजे 29 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है.

90 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान

मौसम एजेंसियों के अनुसार शनिवार को धर्मशाला में बारिश की संभावना 90 प्रतिशत तक पहुंच सकती है. दिन और रात दोनों समय तेज बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है. शुक्रवार से ही क्षेत्र में मौसम का रुख बदला हुआ है और कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे पहाड़ों की ठंडक और बढ़ गई है.

विज्ञापन

आज खेला जाना है भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमानों ने क्रिकेट फैंस की चिंता बहुत बढ़ा दी है, क्योंकि आज मैच के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है. शेड्यूल के मुताबिक, यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ