अल्मोड़ा में छोटी सी चूक ने ले ली 36 यात्रियों की जान, हादसे का असली सच क्या?

Almora Bus Accident: अल्मोड़ा में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। अब तक 36 यात्रियों की मौत की पुष्टि अल्मोड़ा एसएसपी ने की है। ऐसे में आइये जानते हैं हादसा क्यों हुआ?

Almora Road Accident

Almora Road Accident

Almora Road Accident: दिवाली के दो दिन बाद ही उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बस के खाई में गिर जाने से 36 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे हुआ। बस में 55 यात्री सवार थे। घटना के बाद अल्मोड़ा के एसएसपी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए एसडीआरएफ की तीन टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। अल्मोड़ा के एसएसपी ने 36 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

वहीं एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि कुछ लोगों को कैजुअल्टी हुई है। घायलों को नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसा अल्मोड़ा के सल्ट मार्चुला थाना क्षेत्र के पास हुआ है। वहीं जिला कलेक्टर आलोक कुमार पांडे ने बताया कि बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी, तभी अल्मोड़ा के मर्चुला में यह हादसा हो गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ?

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस जब कूपी नामकर जगह से जा रही थी, तभी उसमें क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। कुछ लोग खड़े होकर भी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर गिर गई। बस जब खाई में गिरी कुछ लोग उछलकर बाहर आ गए। इसके मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और रेस्क्यू में जुट गए।

हादसे की वजह क्या?

बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। कुछ लोग बस में खड़े भी थे। 42 सीटर बस में लगभग 55 यात्री सवार थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बस ओवरलोडिंग होने के कारण खाई में गिर गई। पहाड़ों में कई बार बसों का रखरखाव ठीक से नहीं हो पाता। ऐसे में यह भी हादसे में एक वजह हो सकती है। फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

सीएम ने दिए जांच के आदेश

हादसे की जांच को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीमें फिलहाल बचाव और राहत कार्य में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ