---विज्ञापन---

नोएडा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 11 चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद

नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 11 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है. पढ़िये मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट.

---विज्ञापन---

नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. इसके अलावा एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक, 12 जून 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-28 क्षेत्र में अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों सोनू हलदर और नाजिम को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं में अपनी गलती मानी.

ये भी पढ़ें: ‘आज सारे फैसले मैं करूंगी…’, जज की कुर्सी पर जा बैठी महिला; हथौड़ा पटककर बोली- ऑर्डर-ऑर्डर, गवाह पेश करो

---विज्ञापन---

पुलिस को क्या-क्या मिला?

दोनों अपराधियों की पहचान 23 वर्षीय सोनू हलदर और 20 वर्षीय नाजिम के रूप में हुई है. दोनों वर्तमान में नोएडा के छलेरा गांव में रह रहे थे. तलाशी के दौरान सोनू हलदर के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा चोरी की गई कई मोटरसाइकिलें दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई थीं. बरामद वाहनों में यामाहा, हीरो, बजाज, पल्सर और टीवीएस जैसी कंपनियों की मोटरसाइकिलें शामिल हैं. इनमें से कई वाहन दिल्ली के ज्योति नगर, न्यू अशोक नगर, बदरपुर और समयपुर बादली थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे.

मामले की जांच जारी

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2), 317(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. सोनू हलदर के खिलाफ पूर्व में चोरी, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं, जबकि नाजिम पर भी वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े बाकी लोगों की तलाश की जा रही है. इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News: जुआ खेलने से किया इन्कार तो युवक और उसके पिता को बेल्ट-डंडों से पीटा; 13 पर मुकदमा दर्ज

---विज्ञापन---

First published on: Jun 13, 2026 06:49 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola