विराट-अनुष्का के पसंदीदा आध्यात्मिक स्थल, जानिए इन जगहों के बारे में खास बातें

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर आध्यात्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाते हैं. विराट-अनुष्का के कई पसंदीदा धार्मिक स्थल है. आइये उनकी पसंदीदा जगहों और इनके बारे में खास बातों के बारे में जानते हैं.

virat kohli anushka sharma

Photo Credit- News24GFX

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर धार्मिक स्थलों की यात्रा पर नजर आते हैं. आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन गए थे. यह उनके पसंदीदा धार्मिक स्थल में से एक है. विराट और अनुष्का कई बार अलग-अलग आध्यात्मिक स्थलों पर नजर आ चुके हैं. इन धामों में जाकर विराट और अनुष्का को शांति मिलती है. विराट-अनुष्का दोनों कैंची धाम, वृंदावन और महाकालेश्वर में दर्शन के लिए जा चुके हैं. आइये इन धामों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वृंदावन धाम, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है. यह जगह कृष्ण जी की लीलाओं के लिए जानी जाती है. मथुरा-वृंदावन में भक्त दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं. यहां कई प्राचीन मंदिर है. बांके बिहारी मंदिर, भव्य प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर स्थित है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए आते हैं. विराट कोहली यहां पर कई बार दर्शन के लिए आ चुके हैं.

विज्ञापन

कैंची धाम, उत्तराखंड

उत्तराखंड की पहाड़ियों में स्थित कैंची धाम आश्रम में विराट कोहली दर्शन के लिए जा चुके हैं. यहां पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दर्शन के लिए जाते रहते हैं. नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम नैनीताल के पास स्थित है. कैंची धाम में दर्शन करने से आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है. यहां दर्शन के लिए हर साल भारी संख्या में लोग आते हैं. बता दें कि, नीम करोली बाबा के भक्त उन्हें कलयुग में हनुमान जी का अवतार मानते हैं.

विज्ञापन

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश

उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. विराट कोहली श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर चुके हैं. भगवान शिव के दर्शन के लिए यह स्थान बहुत ही पवित्र है. आप मानसिक शांति और सुकून के लिए इन धामों में दर्शन के लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ