Aligarh: मीट खरीदने को लेकर अलीगढ़ में बड़ा बवाल, DM बोले- ये नाम आए सामने, नहीं बचेंगे आरोपी

Aligarh

Aligarh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। सूचना पर काफी संख्या में फोर्स और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि दुकान से मांस खरीदने को लेकर दो पक्षों में यब बवाल हुआ था, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर फोर्स की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीट दुकानदार और लोगों में हुआ विवाद

अलीगढ़ के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी पुलिस चौकी के पास एक मीट की दुकान पर दुकानदार का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इससे दो घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1615104294008782848

विज्ञापन

DM समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अलीगढ़ में एक दुकान से मांस खरीदने को लेकर कुछ लोगों के बीच हुई हाथापाई के बाद पथराव किया गया। कुछ लोग एक मांस की दुकान पर गए। लोगों और दुकानदार में बहस होने के बाद मामला बढ़ गया। उन्होंने बताया कि मामले को सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

विज्ञापन

कई थानों का फोर्स तैनात, कुछ नाम सामने आए

दुकानदार और ग्राहक अलग-अलग समुदायों से हैं। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जांच की जा रही है। गौरतलब है कि धमकी मिलने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचीं। स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ