UP Weather Today: 3 जून को यूपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश का अनुमान; कई जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather Today: आज 3 जून को उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. खासकर पश्चिमी यूपी और एनसीआर से सटे इलाकों में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

WEATHER 3 JUNE up

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम. (Image: AI)

UP Weather Today Update: आज 3 जून है और उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में सुबह की शुरुआत एक अजीब सी बेचैनी और उमस भरी भीषण गर्मी के साथ हुई है. लोग सूरज की तपिश से बेहाल हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यह शांति किसी बड़े तूफान के पहली की हो सकती है. IMD का अनुमान है कि दोपहर ढलते ही राज्य के कई हिस्सों में अचानक काले घने बादल छा जाएंगे और मौसम पूरी तरह से पलट जाएगा. इस बार जो बारिश आ रही है, वह लोगों को राहत देने के बजाय तबाही भी मचा सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि आज होने वाली बारिश आम दिनों जैसी नहीं होगी, बल्कि यह अपने साथ भयंकर आंधी लेकर आ सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा और गाजियाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर में हाई-अलर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों, नोएडा और गाजियाबाद में आज का दिन बेहद संवेदनशील रहने वाला है. इन दोनों शहरों सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए मौसम विभाग ने एक टेंशन बढ़ाने वाला स्पेशल अलर्ट जारी किया है. आज इन इलाकों में 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है. तेज हवाओं का यह झोंका इतना खतरनाक हो सकता है कि सड़कों पर चल रहे वाहनों का संतुलन बिगड़ जाए, विज्ञापन के बड़े होर्डिंग्स गिर सकते हैं. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि आज बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर अपनी गाड़ियां पार्क करें.

बता दें कि मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा इसका अनुमान है.

विज्ञापन

क्यों अचानक बिगड़ रहे हैं देश के हालात?

अचानक मौसम में आए इस बड़े और डरावने बदलाव के पीछे एक मजबूत वैज्ञानिक कारण काम कर रहा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के मैदानी इलाकों के ऊपर वायुमंडल के निचले स्तर पर एक बेहद शक्तिशाली चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) एक्टिव हो गया है. इसके साथ ही, आज यानी 3 जून से उत्तर-पश्चिमी भारत के पहाड़ी रास्तों से होते हुए एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी प्रवेश कर रहा है. इन दोनों मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने के कारण मैदानी इलाकों में भारी अस्थिरता पैदा हो गई है, जिसके चलते न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पहाड़ी राज्यों में भी भूस्खलन और पहाड़ों पर यात्रा करने वाले पर्यटकों की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ सकती हैं.

यूपी-बिहार समेत देश के 15 राज्यों में भारी तबाही का अनुमान

इस मौसमी आफत का असर सिर्फ उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश के 15 राज्यों में आज प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश, आसमानी बिजली गिरने और ओले (ओलावृष्टि) पड़ने की बड़ी चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ