---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में तैयार हो रहा 500KM का विशाल मेट्रो नेटवर्क! सफर होगा आसान, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत; जानिए आपको इलाके से भी क्या गुजरेगी लाइन?

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो न सिर्फ दिल्ली बल्कि आसपास के इलाके के लोगों के लिए भी लाइफलाइन का काम रही है. कम किराए में लंबी, तेज, सुविधाजनक यात्रा लोगों को सड़क के ट्रैफिक से राहत देती है और जेब का भी ख्याल रखती है. हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि DMRC कई ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जो आने वाले दिनों में दिल्ली में 500 KM का विशाल रेल नेटर्वक तैयार कर देगी.

---विज्ञापन---

दिल्ली मेट्रो न सिर्फ दिल्ली बल्कि NCR  के कई शहरों के लिए भी लाइफलाइन का काम करते हैं. रोज की भारी ट्रैफिक, कम किराए और तेज रफ्तार में यात्रा की मदद से नौकरीपेशा लोग, कॉलेज के स्टूडेट्स आदि आसानी से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कर सकते हैं. आज शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा दिल्ली में जहां मेट्रो की कनेक्टिविटी नहीं पहुंची होगी, जहां अभी लाइन नहीं बिछी हैं, वहां के लिए प्रोजेक्ट पर काम जारी है. इसका अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि फिलहाल दिल्ली-NCR में 374 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो तेजी से चल रही है, लेकिन फेज-4 और फेज 5 ए के नए रूट और स्टेशन बनने के बाद यह नेटवर्क 500 किलोमीटर के आसपास पहुंच जाएगा, जिससे पूरे शहर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोग आसानी से यात्रा कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब धौला कुआं और ITO पर नहीं लगेगा लंबा जाम, सरकार

---विज्ञापन---

4 चरण में इन जगहों पर तेजी से चल रहा है कार्य

रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रो की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए दिल्ली के छह रूट्स पर दिन-रात काम चल रहा है. चौथे चरण में लगभग 88.375 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा. इस चरण के तहत 69 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग इलाकों में लोगों को आसान परिवहन सुविधा देने का काम करेंगे.  इसमें प्रोजेक्ट में;

मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर– इस रूट के चालू होने के बाद बाहरी दिल्ली के इलाकों और युमनापुर के बीच की दूरी कम हो जाएगी और लोगों को रोजाना के राजीव चौक और कश्मीरी गेट के भीड़ से राहत मिलेगी.

---विज्ञापन---

कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक और मजलिस पार्क-रामकृष्ण आश्रम मार्ग:  17.528 किलोमीटर लंबे इस रूट में लगभग 14 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जो मैजेंटा लाइन का विस्तार होगा. यह रूट पीरागढ़ी, दीपाली चौक और प्रशांत विहार जैसे घने रिहायशी व व्यापारिक इलाकों को सीधे सेंट्रल दिल्ली (रामकृष्ण आश्रम मार्ग) से जोड़ेगा.

दिल्ली एयरोसिटी से तुगलकाबाद: 23.622 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 15 स्टेशन बनाएं जाएंगे, जिसे गोल्डन लाइन नाम दिया गया है. ह लाइन साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर, छतरपुर, अंबेडकर नगर और खानपुर वाले रूट में रोज के जाम से मुक्ति दिलाएगा और कम समय में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरोसिटी से जोड़ देगी.

---विज्ञापन---

इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ: 12.377 KM लंबे यह रूट ग्रीन लाइन का विस्तार होगा, जिसमें 10 नए स्टेशन बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यह लाइन सीधे वॉयलेट लाइन के दिल्ली गेट स्टेशन और ब्लू लाइन के इंद्रप्रस्थ स्टेशन से जुड़ जाएगी. इससे हरियाणा के बहादुरगढ़ और पश्चिमी दिल्ली के लोगों को मध्य दिल्ली के लिए आसान सफर का अनुभव होगा, जिससे वक्त की भी काफी बचत होगी.

लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक: इन दोनों इलाकों को जोड़ने के लिए 8.385 किलोमीटर तैयार किया जा रहा है, जिसमें कुल 8 नए स्टेशन बनाए जाएंगे.

---विज्ञापन---

रिठाला से कुंडली: रेड लाइन के 26.463 किलोमीटर लंबा विस्तार दिल्ली मेट्रो को हरियाणा के सोनीपत जिले के ‘कुंडली’ बॉर्डर तक ले जाएगा. इस प्रोजेक्ट के तहत इस रूट पर 21 नए स्टेशन बनाएं जाएंगे, जो नरेला अनाज मंडी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र और नरेला के विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरेगी. इस रूट के बनने से रोजाना नौकरी के लिए इतना लंबा रास्ते तय करने वालों को आसानी होगी और आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी.

नए फेज से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर

दिल्ली-NCR के लोगों को सुविधा और आसान परिवहन देने के लिए दिल्ली मेट्रो फेज -5ए पर भी काम कर ही है. इस नए प्रोजेक्ट के तहत कई इलाकों में मेट्रो की कनेक्टिविटी  मिलेंगी यानी कई जरूरी लिंक्स बनाएं जाएंगे, जिससे बार-बार चेंज करने की समस्या कम होगी और सफर आसान भी होगा. इस प्रोजेक्ट के तहत;

---विज्ञापन---
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ के लिए सीधी कनेक्टिविटी, ताकि लोगों को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत न पड़े.
  • तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज रूट भी काफी महत्वपूर्ण है. इस लिंक के बनने से ओखला, जामिया मिलिया इस्लामिया और नोएडा जाने वाले मुसाफिरों को सीधे दक्षिण दिल्ली के औद्योगिक और आवासीय इलाकों से जोड़ा जाएगा, जिससे यूपी और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को आसानी होगी.
  • एयरोसिटी से आईजीआई टर्मिनल-1: एयरोसिटी से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 के बीच 2.263 किलोमीटर का एक जरूरी रूट बनाया जा रहा है.

दिल्लीवाले ले सकेंगे चैन की सांस

माना जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के इन प्रोजेक्ट से सड़कों पर गाड़ियों को दबाव कम होगा और राजधानी में लंबे समय से चल रही प्रदूषण की समस्या भी कम होगी. साथ ही सरकार दिल्ली में लोगों को आसानी से परिवहन सुविधा मिले इसके लिए बड़ी संख्या में EV बस भी चला रही है. ऐसे में मेट्रो का विस्तार दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro Rules: क्या मेट्रो में शराब की सील पैक बोतल ले जा सकते हैं? सफर करने से पहले

---विज्ञापन---

First published on: Jun 03, 2026 12:14 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola