झटके में 10 लोग मौत की 'नींद' सोए; मेरठ में बारिश ने दिखाया तबाही का मंजर, ढहा था 3 मंजिला घर

House Collapse in Meerut Updates: भारी बारिश के कारण मकान ढह गया और मलबे के नीचे दबने से एक परिवार के 10 लोगों की जान चली गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसा उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर संज्ञान लिया है।

Meerut House Collapse

Meerut House Collapse

विज्ञापन

Meerut House Collapse Latest Update: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जाकिर कॉलोनी में बीते दिन 3 मंजिला मकान ढह गया था। हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। मरने वाले लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 5 लोगों को करीब 18 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया।

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। 10 मृतकों में एक साल का बच्चे समेत 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीना ने 10 मौत होने की पुष्टि की है। हादसे की वजह भारी बारिश और मकान का करीब 50 साल पुराना होना बताया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया और शोक जताया।

विज्ञापन

 

रातभर बारिश में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ADG डीके ठाकुर ने बताया कि हादसा शनिवार शाम करीब सवा 5 बजे हुआ। संकरी गली में बना 3 मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। संकरी गली होने से बुलडोजर अंदर नहीं जा सकता तो मशीनों से पत्थर काटकर घायलों को निकाला गया।

विज्ञापन

रातभर बारिश होती रही और बारिश के बीच ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। आज सुबह ऑपरेशन खत्म हुआ और मरने वालों की संख्या बढ़ गई। घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। ध्वस्त हुआ मकान 50 साल पुराना था और एक खंभे पर खड़ा था, जो बीते दिन बारिश के कारण ढह गया।

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की शिनाख्त हुई

ADG डीके ठाकुर के अनुसार, हादसे में मरने वालों की पहचान 63 साल की नफीसा उर्फ नफ्फो (63), 2 बहू फरहाना (20), अलीसा (18), रिजा (7), 5 महीने की रिमसा, साजिद (40), सानिया (15), साकिब (11), सिमरा (डेढ़ साल) और आलिया (6) के रूप में हुई। साकिब (20), नईम (22), नदीम (26), साइना (38) और 6 साल का सूफियान घायल हैं।

नफीसा अपने 4 बेटों-बहुओं और पोते-पोतियों के साथ रहती थी। ग्राउंड फ्लोर पर उसकी डेयरी थी, जिसे चारों भाई मिलकर चलाते थे। हादसे में नफीसा के साथ डेयरी के मवेशी भी मारे गए। हादसास्थल पर ADG डीके ठाकुर के अलावा कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, IG नचिकेता झा, SSP विपिन ताडा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ