बिहार के पटना में भीषण अग्निकांड; धू-धू कर होटल जला, काले धुएं का गुबार देख लोगों का दिल दहला

Massive Fire in Hotel: अचानक धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। फिर पूरा होटल धू-धू कर जलने लगा। भीषण अग्निकांड बिहार में पटना जंक्शन के पास हुआ। होटल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

Bihar Patna Hotel Fire

Bihar Patna Hotel Fire

Bihar Patna Junction Fire Accident: बिहार में आज सुबह भीषण अग्निकांड हुआ। पटना जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि पूरा होटल धू-धू कर जला। वहीं आसमान में काले धुएं का गुबार देख लोगों के दिल दहल गए। हादसास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन एक घंटे में होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह अग्निकांड पाल होटल से 700 मीटर दूर फ्रेजर रोड पर हुआ। मारवाड़ी वासा बिहार के मशहूर और प्रतिष्ठित मारवाड़ी आवास होटलों में शामिल है। वहीं होटल में आग लगने से उसके आस-पास खुले बैंक और अन्य दफ्तरों में भी हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

खबर अपडेट होगी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ