UP की इस बड़ी सीट पर रही है 'कांटे' की टक्कर, इस बार कौन 'भेदेगा' किला

Lok Sabha Election 2024: मेरठ लोकसभा सीट पर साल 2019 में बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल को कुल 586184 वोट मिले थे। उनके बाद बसपा के हाजी याकूब कुरैशी ने 581455 मत प्राप्त किए। इस बार बीजेपी अभी तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

uttar pradesh lok sabha election meerut seat
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीटों में से एक है। पिछले तीन टर्म साल 2009, 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों में यहां से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल सांसद हैं। इस बार अभी तक बीजेपी ने यहां से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

बसपा और सपा ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

राजनीतिक गलियारों में यहां से कवि व पूर्व आप नेता कुमार विश्वास को बीजेपी से टिकट मिलने की अटकलें तेज हैं। वहीं, बसपा ने यहां से देवव्रत त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर, सपा ने यहां से भानु प्रताप को अपना प्रत्याशी चुना है। पिछले चुनाव में यहां बीजेपी और बसपा में कांटे की टक्कर हुई थी।

पहले जानें क्या रहा है इतिहास

जानकारी के अनुसार अब की मेरठ लोकसभा सीट पर साल 1952 में 3 सांसद होते थे। परिसीमन के बाद साल 1952 में यहां से पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। उस समय यहां मेरठ साउथ , मेरठ वेस्ट और मेरठ नॉर्थ ईस्ट तीन लोकसभा सीट होती थीं।

विज्ञापन

दो बार महिला सांसद 

अब तक इस सीट पर कुल 17 बार चुनाव हो चुके हैं। जिसमें इस सीट पर 7 बार कांग्रेस, 6 बार बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। यहां बता दें कि इस सीट पर केवल दो बार महिला प्रत्याशी मोहसिना किदवई (1980 और 1984) सांसद चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

यह है सीट का पूरा समीकरण

जानकारी के अनुसार मेरठ लोकसभा सीट में मेरठ कैंट, किठौर, मेरठ शहर, हापुड़ और मेरठ दक्षिण कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2019 में यहां बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल को कुल 586184 वोट मिले थे। उनके बाद बसपा के हाजी याकूब कुरैशी ने 581455 मत प्राप्त किए। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल रहे उन्हें 34479 वोट मिले थे। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार साल 2019 में मेरठ लोकसभा सीट पर कुल 6316 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ