Sanjeev Balyan
विज्ञापन

Manthan 2024: BJP के साथ जयंत चौधरी के आने पर क्या कम हो गई संजीव बालियान की अहमियत ?

Manthan 2024: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान ने न्यूज 24 के ‘मंथन 2024’ कार्यक्रम में कहा कि आरएलडी नेता जयंत चौधरी से मेरे मधुर संबंध हैं। हम दोनों भाइयों की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में NDA गठबंधन के लिए काम करेंगे।

Manthan 2024: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर  से सांसद संजीव बालियान ने न्यूज 24 के ‘मंथन 2024’ कार्यक्रम में कहा कि मैं पहले से भाजपा का कार्यकर्ता हूं। मैं अपने छात्र जीवन से ABVP से जुड़ा रहा। आगे उनका कहना था कि आरएलडी नेता जयंत चौधरी अभी NDA गठबंधन से जुड़े हैं, उनसे मेरे मधुर संबंध हैं। हम दोनों भाइयों की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काम करेंगे।

पार्टियां चुनाव लड़ती हैं

सांसद संजीव बालियान ने कहा कि मेरे जंयत के पिता चौधरी अजीत सिंह से भी अच्छे संबंध थे। वे हमेशा मुझे प्यार-दुलार करते थे, मैं भी चौधरी अजीत सिंह का सम्मान करता था। सांसद ने आगे कहा कि चुनाव पार्टियां लड़ती हैं। आरएलडी अब भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रही है, ऐसे में हमारा प्रयास रहेगा की उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन की ज्यादा से ज्यादा सीटें आएं। बता दें आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने बीते दिनों ही बागपत और बिजनौर से अपने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ