यूपी के 49 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद समेत किन जिलों में गिरेगी बिजली? पढ़े अपडेट

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन आज के बाद से मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए आंधी का अलर्ट जारी किया है।

Uttar pradesh latest Weather
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों का मौसम अपडेट दिया है। इस दौरान राज्य में आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है। आज के लिए यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 49 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी के बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिल सकती है। जानिए वे कौन से जिले हैं, जिनके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

किन जिलों में अलर्ट?

मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को जिन जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अनीगढ़, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के क्षेत्रों का नाम शामिल है। इसके अलावा इन जिलों में तेज हवा (आंधी) होने की संभावना भी जताई गई।

विज्ञापन


इसके अलावा, आज से आने वाले कई दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज जिन जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है, उनमें जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा और बाराबंकी का नाम शामिल है।

कहां कितना रहा तापमान?

बीते 24 घंटों में यूपी के फतेहपुर में अधिकतम तापमान 41.6 (2.4) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुलंदशहर में 40.0 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 39.6 (-0.1) डिग्री सेल्सियस, आगरा में 39.4 (0.7) डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें, तो नजीबाबाद में 20.2 (1.4) डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज 21.4 (-1.7) डिग्री सेल्सियस, कानपुर नगर 22.7 (3.0), मेरठ 22.8 (2.6) और अयोध्या में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान कई जिलों में तापमान गिरा, तो कहीं पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ