नोएडा ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से छात्रा का पैर टूटा, आरडब्ल्यूए की शिकायत को किया था अनसुना

Uttar Pradesh Noida Traffic Police: नोएडा में बैरीकेड की चपेट में आने से 9वीं कक्षा की छात्रा का पैर टूट गया है। आरोप है कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते छात्रा हादसे का शिकार हुई है। सोसायटी के आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस को मना किया था कि यहां बैरीकेडिंग की आवश्यकता नहीं है। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया।

traffic barricading and injured student

traffic barricading and injured student

Uttar Pradesh Noida Traffic Police: नोएडा में सेक्टर-100 के सेंचुरी अपार्टमेंट और सेक्टर-47 से गुजरने वाली रोड पर बैरीकेड की चपेट में आने से 9वीं की छात्रा का एक पैर टूट गया। बताया जा रहा है कि आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट कुछ दिनों पहले ही ट्रैफिक पुलिस को हादसे की आशंका को लेकर चेताया था। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।

स्कूल से लौटते समय हुई हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में 15 वर्षीय दीप्ति शर्मा अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पिता मनीष शर्मा सेक्टर-129 की कंपनी में परियोजना अभियंता हैं। दीप्ति और उसकी आठ वर्षीय बहन खुशी सेक्टर-47 स्थित निजी स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार दोपहर दीप्ति घर लौट रही थी। तभी बैरीकेड की चपेट में आने से उसका पैर टूट गया। घटना के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जांच में पैर टूटे जाने का पता चला। जिसके बाद पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है।

निवासियों को हो रही परेशानी

ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-47 और सेक्टर-107 के पास डीएससी रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के चलते रास्ता बदला हुआ है। इस कारण से सेक्टर-100 सेंचुरी अपार्टमेंट और सेक्टर-47 कट को लोहे के बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे निवासियों को लम्बा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट पवन यादव का आरोप है कि शहर में और भी कई जगह इस तरह से रास्ते बंद किए गए हैं। वहां भी हादसों की आशंका है।


ट्रैफिक पुलिस पर जबरन रास्ता रोकने का आरोप

सोसायटी के आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट पवन यादव ने बताया है कि पहले ही दिन ट्रैफिक पुलिस को मना किया था कि यहां बैरीकेडिंग की आवश्यकता नहीं है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा उठाया। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया। उनका आरोप है कि जबरन जहां चाहा, रास्ता रोक दिया गया है। सुझाव देने के बाद भी तिराहे पर यूटर्न नहीं बनाया गया। इसके चलते लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ