कहीं पर चलेंगी गर्म हवाएं...कहीं पर राहत की बारिश, यूपी के 20 जिलों में मौसम का हाल, पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है। कई जिलों में चिलचिलाती धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो कहीं पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। जानिए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

Uttar Pradesh Latest Weather
विज्ञापन

पिछले महीने से ही देशभर में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी, जिसका असर धीरे-धीरे हर राज्य में देखने को मिल रहा है। अप्रैल के महीने में कई राज्यों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इन हवाओं के चलते दिन में सूरज की गर्मी से लोगों के पसीने निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद के अलावा कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश और कहीं गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जानिए आज आरके जिले में कैसा मौसम रहेगा।

आज कहां चलेगी लू?

मौसम विभाग ने 9 अप्रैल के लिए अपडेट दिया है। आज कई जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान, 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद लू का प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

इन जिलों में बरसेंगे बादल

मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत कई इलाकों में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर के लिए बादल गरजने व बिजली चमकने का अपडेट दिया है। इन जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

आज , बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी और कानपुर में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 10 अप्रैल से पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ