हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kanpur Factory Fire: पान मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पलभर में राख हुआ इतने करोड़ का माल, देखें

विज्ञापन

Kanpur Factory Fire: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में सोमवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग्निकांड हो गया। आग इतनी भयानक थी कि कई किमी दूर से उसका धुंआ देखा जा सकता था। दमकल की पांच गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह एक पान मसाला फैक्ट्री बताई जा रही है।

आग फैलने से पहले कर लिया काबू

कानपुर के फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी होने पर तत्काल थाना पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने स्थिति को बेकाबू होने से पहले काबू में कर लिया था। विभाग के अधिकारी फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1589542170268422144

विज्ञापन

दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में हुई घटना

अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि हमें दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की  सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने फौरन बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक आग लगने और उसे बुझाने में इस्तेमाल किए गए पानी से करोड़ों रुपयों के नुकसान का अनुमान है।

सहारनपुर की स्टार पेपर मिल में लगी थी आग

बता दें कि इसी माह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला स्थित स्टार पेपर मिल में भीषण आग लगी थी। इसमें दो मजदूर जिंदा जल गए थे, जबकि तीन मजदूरों के लापता होने की सूचना सामने आई थी। यहां भी आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दो किमी दूर से दिख रही थीं। पूरे जिले से मंगाई गईं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola