रात में सोने गई बेटी, सुबह मां को बिस्तर पर मिली सांप की केंचुल और सिंदूर; गांव में 'इच्छाधारी नागिन' की अफवाह

गांव में जैसे ही यह खबर फैली ‘इच्छाधारी नागिन’ होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. इन अफवाहों को तब और बल मिल गया, जब उस कमरे के फर्श में सांप का एक बिल भी मिल गया.

Nagin
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक गांव में ऐसी घटना हुई, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है. सिंघनपुर गांव की रहने वाली 20 साल की लड़की रविवार रात अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन सुबह वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली. परिवार का कहना है कि जब उसकी मां अगली सुबह उसे जगाने गई, तो बिस्तर खाली था. बिस्तर पर युवती के कपड़े और गहने पड़े थे और ठीक उनके बगल में करीब 5 फीट लंबी सांप की केंचुल पड़ी थी.

गांव में जैसे ही यह खबर फैली ‘इच्छाधारी नागिन’ होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. इन अफवाहों को तब और बल मिल गया, जब उस कमरे के फर्श में सांप का एक बिल भी मिल गया. साथ ही परिवार ने बताया कि पहले वहां कई बार सांप दिखे हैं.

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को जांच में मिला है कि महिला उसी गांव के एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी, घर से भागने का उसका पहले से ही प्लान था.

इसके बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस की कई टीमें महिला की तलाश कर रही हैं. पुलिस ने साथ ही गांववालों से कहा है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. पुलिस का कहना है कि सांप की केंचुल और कपड़ों की मौजूदगी जांच को गुमराह करने या ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकती है. पुलिस ने घर से मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ