UP-राजस्थान में भीषण हादसे, 8 लोगों की मौत; जानें कब-कहां और कैसे हुए दोनों एक्सीडेंट‌?

People Killed in Road Accident: आज सुबह हुए 2 सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई है। एक हादसा बुलंदशहर में और दूसरा सिरोही में हुआ है। दोनों हादसे लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

UP Rajasthan Road Accident

हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हो गए हैं।

विज्ञापन

UP Rajasthan Road Accident: उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज सुबह भीषण सड़क हादसे हुए। एक हादसे में 5 लोगों और दूसरे हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। एक हादसा उत्तरा प्रदेश के बुलंदशहर में और दूसरा हादसा राजस्थान के सिरोही में हुआ। बुलंदशहर में एक कैंटर का बैलेंस बिगड़ गया और उसने सड़क किनारे पंक्चर टायर बदल रहे युवकों को टक्कर मार दी।

हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। सिरोह में नेशनल हाईवे पर एक कार बैलेंस बिगड़ने से नाले में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे का केस दर्ज कर लिया है। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

राजस्थान के सिरोही में 5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के सिरोही में फोरलेन नेशनल हाईवे पर कार का टायर फटने से भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज स्पीड से दौड़ रही कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के दूसरी साइड से होते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार फलोदी के खारा गांव निवासी 5 लोगों की मौत हुई है। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायल 6 लोगों में से 5 को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार जगदीश बिश्नोई, डिप्टी मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे। हादसा सारणेश्वर पुलिया से सारणेश्वर मंदिर के बीच हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की और नाले से कार को निकालने वाले लोगों के बयान लिए।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 युवकों की मौत

बुलंदशहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के तहत आने वाले गांव दानपुर में अलीगढ़ मुरादाबाद नेशनल हाईवे-509 पर हादसा हुआ। कासगंज से 3 मैक्स गाड़ियों में धान भरकर किसान जहांगीराबाद मंडी जा रहे थे। एक मैक्स का टायर पंक्चर हो गया तो मैक्स सवार तीनों युवक हाईवे किनाने टायर बदलने लगे।

विज्ञापन

इस दौरान अलीगढ़ से आ रहे कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान सतीश चंद पुत्र लेखराज निवासी गांव हमीरपुर जिला कासगंज, राम सिंह पुत्र सीता राम निवासी गांव सुल्तानपुर जिला कासगंज और संजू पुत्र लाल सिंह निवासी गांव सुल्तानपुर जिला कासगंज के रूप में हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ