---विज्ञापन---

Video: साक्षी मलिक के आरोपों पर क्या बोलीं विनेश फोगाट? ओलंपियन ने किताब में रिवील किए सच

Vinesh Phogat Vs Sakshi Malik: साक्षी मलिक की किताब पर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं विनेश फोगाट ने उनके दावों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गीता फोगाट, बबीता फोगाट और बजरंग पूनिया ने भी रिएक्ट किया है। देखिए विनेश फोगाट ने क्या कहा है?

---खबर नीचे जारी है---

Vinesh Phogat Vs Sakshi Malik: पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया रेसलिंग वर्ल्ड का जाना माना नाम हैं, लेकिन इस दुनिया के अलावा आज भारत में यह तीनों नाम किन्हीं और वजहों से भी सुर्खियों में हैं। पहले तीनों सुर्खियों में तब आए, जब इन्होंने WFI के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला और उन पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। उस समय जो हालात बने, वह पूरी दुनिया ने देखे।

उसके बाद विनेश फोगाट सुर्खियों में आई, जब ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से ठीक पहने खेलने के लिए अयोग्य करार दे दिया गया था। पूरी दुनिया में यह विवाद सुर्खियों में रहा। इसके बाद विनेश ने पहलवानी छोड़कर राजनीति का रुख कर लिया और कांग्रेस जॉइन करके पार्टी टिकट पर हरियाण में विधानसभा चुनाव जीता। अब साक्षी मलिक सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन्होंने एक किताब लिखी है, जिस पर विवाद छिड़ा है। साक्षी ने इसे अपनी ऑटोबायोग्राफी बताया है।

---खबर नीचे जारी है---

किताब में बबीता फोगाट को टारगेट करते हुए आरोप लगाया गया कि भाजपा नेता बबीता फोगाट ने उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ उकसाया था। धरने की परमिशन दिलाई, क्योंकि बबीता कुश्ती संघ की अध्यक्ष बनना चाहती थी। अब बबीता ने पलटवार करके बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक पर सवाल खड़ा किया है। साक्षी ने किताब लिखी है। विनेश विधायक बन चुकी है और बजरंग पूनिया ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का वाइस चेयरमैन बन चुका है।

साक्षी मलिक ने अपनी किताब में फोगाट बहनों और बजरंग पूनिया के सच का खुलासा करने की बात कही है, वहीं विनेश फोगाट ने उनके दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 23, 2024 01:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola