जन्म लेते ही हालत नाजुक, मां ने दम तोड़ा; 17वीं मंजिल से नीचे गिरी थी गर्भवती

Pregnant Woman Death News: बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से गिरकर गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके नवजात बच्चे की हालत नाजुक है। पुलिस को शक है कि हादसा साजिश के चलते हुआ हो। इसलिए पुलिस हत्या के एंगल से भी केस की जांच कर रही है।

Yorkshire Shakespeare Towers

Yorkshire Shakespeare Towers

Pregnant Woman Fell Down From Building: इंगलैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। बर्मनटॉफ्ट्स स्थित शेक्सपियर लीड्स टावर में रहने वाली गर्भवती महिला 17वीं मंजिल से गिर गई। नीचे गिरते ही महिला ने दम तोड़ दिया। क्योंकि महिला गर्भावस्था के आखिरी दिनों में थी, इसलिए डॉक्टरों ने उसकी मौत होने के बाद भी उसकी डिलीवरी की, लेकिन नवजात की हालत भी नाजुक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। डॉक्टर्स की उसकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उसके पिता चाहते हैं कि पत्नी नहीं रही, कम से कम वह बच्चा उसकी याद बनकर तो उसके साथ रहे। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि गर्भवती इतनी ऊंचाई से गिरी कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा या हत्या? पुलिस तलाश रही सवाल का जवाब

वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह करीब 10.24 बजे पुलिस को एम्बुलेंस सर्विस का कॉल आया। उन्होंने बताया कि एक गर्भवती महिला शेक्सपियर टावर्स में 17वीं मंजिल से नीचे गिर गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया, लेकिन वह दम तोड़ चुकी थी। उसके हादसास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। महिला के बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ। हादसास्थल की जांच करने के बाद लगता है कि महिला संदिग्ध हालातों में इतनी ऊंचाई से नहीं गिरी। कोई और कारण है, जिसके बारे में पता लगाने के लिए उसके पति और अन्य परिजनों से पूछताछ की जाएगी। अगर किसी की गलती या अपराध साबित हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

एक शख्स ने चीखने और धमाके की आवाज सुनी थी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BBC यॉर्कशायर के संवाददाता डेविड स्पेरियल ने बताया कि जब वे हादसास्थल पर पहुंचे तो वहां पुलिस की घेराबंदी नहीं दिखी। लोग शोक जताने आते-जाते रहे और हादसास्थल पर फूल चढ़ाए जा रहे थे। यॉर्कशायर के पार्षद ल्यूक फार्ले ने घटना को बहुत दुखद बताया और कहा कि वे हादसे के बारे में जानकार काफी दुखी हैं। महिला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा हूं। एक शख्स ने BBC को बताया कि वह 14वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में था, जब उसने एक धमाका सुना। चीखने की आवाज आई। इसके बाद महिला की मौत होने की खबर सुनी। शेक्सपियर टावर्स शहर के सेंटर में सेंट जेम्स अस्पताल के नजदीक स्थित 17 मंजिला फ्लैटों का एक ब्लॉक है, जिनमें हजारों लोग रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ