Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

BJP को हराने के लिए अखिलेश का मास्टरस्ट्रोक, SP प्रमुख ने बताया कैसे जीतेंगे?

Akhilesh Yadav Slams BJP Karhal Candidate Anujesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को करहल में थे। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा बीजेपी भी रिश्तेदारवादी हो गई है। जो हम पर परिवारवादी होने का आरोप लगाते हैं।

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Oct 26, 2024 07:36
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

UP By Election 2024:  सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, सपा से आगे निकलकर रिश्तेदारवादी हो गई है। सपा प्रमुख ने यह बात शुक्रवार को करहल के दिव्हुली में चैधरी नाथू सिंह यादव डिग्री काॅलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का गठबंधन हारने जा रहा है। भाजपा गठबंधन की महाहार होने जा रही है। भाजपा की सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। भाजपा के लोगों ने यूपी के लोगों को खोखला कर दिया है।

करहल से बीजेपी के उम्मीदवार अनुजेश यादव के नामांकन में पहुंचे योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह नीतियों और रिश्तेदारों के बीच की लड़ाई नहीं, बल्कि नीतियों की लड़ाई है। बता दें कि करहल में बीजेपी ने अखिलेश यादव के चचेरे बहनाई अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। करहल विधानसभा क्षेत्र 1993 से सपा का गढ़ माना जाता है। इस पर मुलायम सिंह के पोते और सपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और भाजपा के अनुजेश यादव के बीच मुकाबला होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Gyanvapi case: हिंदू पक्ष को बड़ा झटका, एएसआई सर्वेक्षण संबंधी याचिका खारिज

यूपी के लोगों को खोखला कर दिया

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा गठबंधन चुनाव हारने जा रहा है। भाजपा गठबंधन की महाहार होने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। बीजेपी ने यूपी के लोगों को खोखला कर दिया है। इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी को धोखा दिया है, मंडियों को बर्बाद कर दिया है। सड़कों पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। इन जानवरों के हमलों से प्रदेश में सैकड़ों मौतें हो चुकी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः ‘सत्ताईस के खेवनहार…’ लखनऊ में BJP कार्यालय के बाहर निषाद पार्टी का होर्डिंग बना चर्चा का विषय

First published on: Oct 26, 2024 07:35 AM

संबंधित खबरें