बदायूं में मारे गए बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, SSP ने दिया ये बयान

Badaun Childrens Post Mortem Report: बदायूं में मारे गए दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसके खुलासे पढ़कर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। डॉक्टरों ने मीडिया के सामने खुलकर बताया कि साजिद ने बच्चों को कितनी बेरहमी से मारा? वहीं साजिद की मां ने बयान दिया है। उसने एनकाउंट को सही ठहराया, लेकिन एनकाउंटर की जांच भी होगी।

Badaun Double Murder Case

बदायूं में बच्चों की जान लेने वाला आरोपी साजिद और मारे गए दोनों बच्चे।

Badaun Childrens Post Mortem Report: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में एक शख्स की हैवानियत का शिकार हुए बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें हुए खुलासे पढ़कर कलेजा मुंह को आ जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की लाशें देखकर पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ कर्मी को भी उल्टियां लग गईं। शवों की हालत देखकर अंदाजा हो गया था कि कितनी बेरहमी से और तड़पा-तड़पा कर बच्चों को मारा गया।

विज्ञापन

दोनों बच्चों के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव मिले हैं। उनकी गर्दन बेहद निर्दयता से काटी गई। उस्तरे से वार करते समय बच्चों का मुंह भी दबाया गया था। दोनों बच्चों के सीने, कमर और हाथों में घाव के निशान हैं। हाथों पर घाव देखकर लगता है कि बच्चों ने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किए होंगे। अहान के शरीर पर 9 घाव मिले। आयुष की बॉडी पर 14 वार किए गए थे। दोनों बच्चों ने 10 से 15 मिनट के अंदर ही दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन

बच्चों और हत्यारे के शव परिजनों को दिए गए

SSP आलोक प्रियदर्शी के अनुसार, दोनों बच्चों के शव परिजनों के सौंप दिए गए हैं। परिजनों ने आज सुबह कछला घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। हत्यारे साजिद को 3 गोलियां लगी थीं। परिजनों ने सखानू में उसे भी सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। साजिद के पिता और चाचा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

साजिद की मां ने पुलिस को दिए बयान में एनकाउंटर को सही ठहराया। उसने कहा कि जैसा किया वैसा भरा। साजिद ने इतनी घिनौनी वारदात अंजाम दी, उसकी सजा मौत ही दी। दूसरी ओर, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी जावेद पर 25 हजार का इनाम रख दिया है। अभी तक उसकी लोकेशन बरेली में मिली है, जहां छापेमारी जारी है।

साजिद का एनकाउंटर करने पर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट बदायूं मनोज कुमार सिंह ने साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच करने और 15 दिन में रिपोर्ट सबमिट करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ